कटनी नगर: कोतवाली पुलिस ने 6 चीनी निर्मित धारदार चाकुओं और लाइट वाले चाकू के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरानी फाटक क्षेत्र के रेलवे पुलिया के पास से दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके पास से 6 चाइना मेड चाकू बरामद किए गए हैं कार्यवाही के संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने आज शनिवार शाम 6:00 बजे जानकारी दी उन्होंने बताया कि बैद्यनाथ से लौटते समय एक ठेले से चाकू खरीदना आरोपियों ने स्वीकार किया।