राज्य सरकार द्वारा प्रसिद्ध श्रावणी मेला के चतुर्थ सोमवार (दिनांक 24.08.2026) को भी बाबा गरीबनाथ मंदिर एवं अन्य चिह्नित स्थलों पर श्रद्धालुओं के स्वागत में प्रातः काल हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर द्वारा जन-सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से पुष्प वर्षा के लिए चिह्नित स्थलों एवं इससे 05 किलोमीटर त्रिज्या की परिधि को 23 अगस्त के पूर्वाह्न 6 बजे से 24 अगस्त के अपराह्न 6 बजे तक Temporary Red Zone/ No Drone Fly zone घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में निर्धारित अवधि में किसी भी प्रकार के Drone, Hot air balloon, Para Motors, Para-gliders, Powered Hand Gliders सहित किसी प्रकार के अन्य non-conventional flying objects का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा एवं इस आदेश का उल्लंघन दंडनीय होगा। जिलाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को इसका सख़्ती से अनुपालन कराने का निदेश दिया गया है। साथ ही इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए सख़्त विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है।
#muzaffarpur
#muzaffarpurnews
मुजफ्फरपुर पुलिस
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Muzaffarpur, Bihar | Aug 22, 2026