सवा 125 किलो सब्जियों से सजे बाबा गरीबनाथ, अनोखे महाशृंगार के दर्शन को उमड़ी श्रद्धा 🙏🔱
मुजफ्फरपुर के साहूपोखर में बाबा गरीबनाथ का अनोखा और आकर्षक महाशृंगार किया गया। साहूपोखर सेवा दल की ओर से बाबा गरीबनाथ को करीब सवा 125 किलो हरी और ताजी सब्जियों से सजाया गया। इस विशेष श्रृंगार को देखने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
महाशृंगार से पहले मंदिर के पुजारी महंत अभिषेक पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा गरीबनाथ का विधिवत षोडशोपचार पूजन कराया। इसके बाद पंचामृत स्नान कराया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत बाबा का श्रृंगार गोभी, परवल, भिंडी, टमाटर, चठैल, कुंदरी, शिमला मिर्च और पत्तागोभी सहित विभिन्न सब्जियों से किया गया।
श्रृंगार पूरा होने के बाद बाबा गरीबनाथ की भव्य आरती हुई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पुजारी आशुतोष पाठक उर्फ डाबर बाबा, शशिभूषण कुमार गोलू, भाजपा नेता प्रभात मालाकार, निरंजन झा, आशीष राज सूरी, अनिल कुमार, राघव ठाकुर सहित सैकड़ों सेवा दल के सदस्य मौजूद रहे।
#BabaGaribnath #Muzaffarpur #Mahashringar #Sahupokhar #TirhutNow