दुर्गा पूजा को लेकर डीएम और एसपी ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण
जहानाबाद : आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया और पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने जिले के विभिन्न पूजा पंडालों एवं प्रमुख आवागमन मार्गों का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।
जिला प्रशासन और जहानाबाद पुलिस ने आम लोगों से दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है।