स्याना: एसडीएम ने आईजीआरएस के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर एक लेखपाल को निलंबित किया, सात का रोका वेतन, मचा हड़कंप
Siyana, Bulandshahr | Sep 29, 2026
एसडीएम ने आईजीआरएस के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर लेखपाल सुरेंद्र पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। वहीं सात लेखपालों का वेतन भी रोका गया है। एसडीएम द्वारा की गई कार्रवाई से राजस्व कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को एसडीएम ने बताया कि सरकारी कार्य में लापरवाही एवं निर्देशों की अनदेखी पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।