मुज़फ्फरनगर: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्रेम, 10 लाख के लिए पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में प्रवीण हत्याकांड का पुलिस ने 60 घंटे में खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी रेखा ने कथित प्रेमी विकास के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। दोनों के बीच 2018 से प्रेम संबंध बताए गए हैं। पुलिस का दावा है कि जमीन बेचकर विकास को 10 लाख रुपये देने की बात तय हुई थी। मामले में पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।