जबलपुर: जबलपुर में ऑटो की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, गोहलपुर की मासूम बच्चियों के सिर से उठा मां का साया
जबलपुर से सड़क हादसे का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। गोहलपुर थाना क्षेत्र में बाजार से लौट रही एक महिला को ऑटो चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की जान चली गई। मृतक महिला का नाम शाहिदा बानो था, जो मोहरिया (हनुमानताल थाना क्षेत्र) की रहने वाली थीं। शाहिदा शादीशुदा थीं और उनकी तीन छोटी-छोटी बच्चियां हैं। मृतका के भाई इरफान खान ने बताया कि घटना कल