प्रेस विज्ञप्ति ।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में संयुक्त निदेशक (शष्य) केन्द्र राज्य प्रायोजित योजना ।।, बिहार, पटना के पत्रांक 114 दिनांक 05.08.2026 एवं जिला कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा के ज्ञापांक 1558 दिनांक 06.08.2026 द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में जिला के सभी प्रखंडों के चयनित कलस्टर में "त्रि-फसली प्रणाली योजना" अन्तर्गत प्रथम चरण में धान फसल हेतु कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 27 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक जिले के सभी प्रखण्डों के चयनित कलस्टर (धान) पर एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का शुभांरभ दिनांक 27 अगस्त, 2026 को मधेपुरा के सकरपुरा बेतोना, घैलाढ़ प्रखण्ड के चित्ती, गम्हरिया प्रखण्ड के ईटवा जीवछपुर (जोगबनी), शंकरपुर के मौरा झरकाहा एवं सिहेश्वर के सुखासन पंचायत में किया गया। श्री रीतेश रंजन, जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, मधेपुरा द्वारा बताया गया कि इस प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा के वैज्ञानिकों, प्रखण्ड स्तर के प्रसार कर्मियों तथा जिला स्तर से प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा त्रि-फसली अंतर्गत अल्पअवधि उच्च उपजशील धान फसल की वैज्ञानिक खेती एवं फसल प्रबंधन विषय पर किसानों को विस्तार से बतायेगें। प्रशिक्षण प्राप्त कर किसान बेहतर तरीके से खेती कर पायेगें। जिलें के 13 प्रखण्डों के 13 पंचायतों में चयनित कलस्टर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 27, 29 एवं 31 अगस्त, 2026 को प्रखण्डवार तिथिवार आयोजित किया जायेगा। सभी प्रशिक्षण में चयनित 50-60 कृषकों को शामिल किया गया है। दिनांक 27 अगस्त, 2026 के प्रशिक्षण कार्यक्रम का मधेपुरा प्रखण्ड अंतर्गत सकरपुरा बैतौना में डॉ० सुरेन्द्र कुमार चौरसिया, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा, घैलाढ़ एवं गम्हरिया में डॉ० आशुतोष कुमार एवं डॉ० अनिल कुमार, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा एवं सिहेश्वर एवं शंकरपुर में डॉ० पंकज कुमार यादव, एवं डॉ० सुनील कुमार, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा ने शुभारंभ किया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
2 views | Madhepura, Bihar | Aug 27, 2026