*प्रेस विज्ञप्ति*
जीविका मधेपुरा
दिनांक : 27अगस्त 2026
*सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन*
सिंघेश्वर (मधेपुरा), 27 अगस्त 2026
को सिंहेश्वर प्रखंड के बेहरी पंचायत के वार्ड संख्या 9 में सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक रंजन महोदय के द्वारा किया गया। इस सुधा बिक्री केंद्र का संचालन सीता जीविका स्वयं सहायता, रंगौली जीविका ग्राम संगठन एवं कुशल जीविका संकुल स्तरीय संघ के सदस्य श्रीमति प्रीति कुमारी के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने जीविका दीदियों को संगठनात्मक सुदृढ़ता, वित्तीय अनुशासन तथा आजीविका के नए अवसरों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुऐ कहा कि कि आज से जीविका दीदी सुधा बिक्री केंद्र के संचालन से जीविकोपार्जन की एक और गतिविधि से जुड़ीं हैं जो हमारे लिए हर्ष का विषय है, और इससे दीदी की आमदनी कई गुणा बढ़ेगी ।
इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक श्री नील कमल चौधरी ने कहा कि जिले के सभी पंचायतों में सुधा बिक्री केंद्र खुलेगी, और जीविका दीदियां नए रोजगार के अवसर से जुड़ेगी। वर्तमान समय तक सुधा बिक्री केन्द्र हेतु 149 आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसका प्रोसेस किया जा रहा है।
उपस्थिति:
सुधा के प्रतिनिधि: कोशी दुग्ध उत्पादक संघ के प्लांट प्रभारी – कौशलेन्द्र कुमार, मार्केटिंग प्रभारी- अमरजीत गाँधी, मार्केटिंग से स्नेहा कुमारी, पर्यवेक्षक – अनिमेष कुमार, अश्वनी कुमार, सुधा दुग्ध वितरक – अमृतराज आदि उपस्थित रहे|
जीविका से जिला परियोजना प्रबंधक श्री नील कमल चौधरी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, सिंहेश्वर श्री सिद्धार्थ रामम रॉय, प्रबंधक संचार, पद्माकर मिश्र, प्रबंधक पशुधन उत्तम कुमार, जीविकोपार्जन विशेषग्य रजत कुमार, प्रखंड के सभी कर्मी जीविका के दीदियाँ उपस्थित रहे|
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
2 views | Madhepura, Bihar | Aug 27, 2026