Public App Logo
Profile Picture

Madhepura District Administration

@dpromadhepura
1966Followers
0Following
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय)

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक: 30 सितंबर 2026

 *मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: सघन छापामारी में अवैध शराब बरामद 11 अभियुक्त गिरफ्तार  

 **वाहन जांच, दवा दुकानों की तलाशी और ब्रेथ एनालाइजर जांच से नशे के *खिलाफ प्रशासन सख्त** 

समाहर्ता महोदय के निर्देशानुसार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध व्यापक एवं सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल कैम्पस एवं अन्य स्थानों पर विशेष सघन छापामारी किया गया तथा विभिन्न प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई तथा दवा दुकानों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।

अभियान के क्रम में बिहारीगंज थानांतर्गत हथीऔंधा और कोठी टोला के रास्ते में छापामारी करते हुए लगभग 06 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद किया गया। इस कार्रवाई में संलिप्त संजीत कुमार को गिरफ़्तार कर, बिहारीगंज थानांतर्गत मंजौरा बाजार, वार्ड नंबर -09 के पास छापामारी करते हुए लगभग 36.750 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। इस कार्रवाई में संलिप्त चन्द्रकिशोर कुमार को गिरफ़्तार कर, भर्राही थानांतर्गत भर्राही ओवरब्रिज के पास छापामारी करते हुए लगभग 63 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। इस कार्रवाई में संलिप्त विवेक शर्मा एवं लक्ष्मण रावत को गिरफ़्तार कर उसके विरूद्व विधिसम्‍मत अभियोग दर्ज किया गया।

इसके अतिरिक्त, ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से श्वास विश्लेषण करते हुए शराब सेवन करने के आरोप में 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार कुल 11 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में शराब एवं नशा के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता नीति के तहत लगातार अभियान जारी रहेगा। आमजनों से अपील की गई है कि वे इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

मधेपुरा जिला प्रशासन नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*प्रेस विज्ञप्ति* 

समाहरणालय, मधेपुरा | 
जिला जनसंपर्क कार्यालय
जीविका, मधेपुरा के सहयोग से 

दिनांक : 30 सितंबर 2026

 *सिंहेश्वर जीविका महिला किसान उत्पादक कंपनी की पाँचवीं वार्षिक आम सभा आयोजित* 

 *वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹2.39 करोड़ का कारोबार; 1,544 शेयरधारकों को जोड़कर राज्य में प्रथम स्थान की उपलब्धि* 

मधेपुरा, 30 सितंबर 2026। सिंहेश्वर जीविका महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड, कुमारखंड की पाँचवीं वार्षिक आम सभा का आयोजन बुधवार को कला भवन, कुमारखंड में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री नील कमल चौधरी, कंपनी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री हेमंत कुमार एवं कंपनी की अध्यक्षा श्रीमती मुन्नी देवी ने संयुक्त रूप से किया।

आम सभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक लेखा-जोखा, कंपनी की उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। कंपनी के सीईओ श्री हेमंत कुमार ने वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि *वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी ने ₹2.39 करोड़ का कारोबार किया है।* 

इस अवसर पर बीओडी सदस्य श्रीमती खुशबू कुमारी ने कहा कि कंपनी के माध्यम से महिला किसानों को कृषि एवं आयवर्धक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से लाभान्वित किया जा रहा है।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री नील कमल चौधरी ने कहा कि सिंहेश्वर जीविका महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड ने क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने तथा स्वरोजगार एवं विभिन्न आयवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि *कंपनी ने 1,544 शेयरधारकों* *को* *जोड़कर राज्य में* *प्रथम स्थान प्राप्त* *किया है।* उन्होंने कंपनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी वित्तीय वर्ष में और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड परियोजना प्रबंधक, कुमारखंड श्री मुकुंद आचार्य, सामाजिक विकास टीम से श्री अमितेश कुमार, श्री पद्माकर मिश्र, श्री मिथुन कुमार, सुश्री श्वेता स्वराज, श्रीमती सबीना, श्रीमती कुन्ती देवी, श्रीमती बेबी कुमारी, श्रीमती काजल कुसुम, श्रीमती ममता देवी, श्री बिपिन कुमार, श्री संदीप कुमार, श्री रतन कुमार सहित जीविका के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। मंच संचालन श्री संतोष कुमार ने किया।

जीविका का संकल्प— *महिला सशक्तीकरण से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*प्रेस विज्ञप्ति* 
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
जिला कृषि कार्यालय के सहयोग से
दिनांक : 30 सितंबर 2026

 *प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में कृषक परिभ्रमण कार्यक्रम का समापन* 

 *छह प्रखंडों के 300 प्रगतिशील किसानों ने प्राकृतिक खेती की तकनीक एवं कम लागत में अधिक आय के गुर सीखे* 

मधेपुरा। जिला कृषि कार्यालय, मधेपुरा द्वारा आयोजित “जिला के अंदर कृषक परिभ्रमण” कार्यक्रम के तहत बुधवार को मुरलीगंज एवं कुमारखण्ड प्रखंडों के 50-50, कुल 100 प्रगतिशील कृषकों को बेहरारी, शंकरपुर स्थित प्रगतिशील कृषक श्री उपेन्द्र कुमार के प्रक्षेत्र पर प्राकृतिक खेती का व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं अवलोकन कराया गया।

जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, मधेपुरा श्री रीतेश रंजन ने बताया कि दिनांक 28 से 30 सितंबर तक जिले के छह प्रखंडों—मधेपुरा, सिंहेश्वर, घैलाढ़, गम्हरिया, मुरलीगंज एवं कुमारखण्ड—से कुल 300 कृषकों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण उत्पादन एवं आय वृद्धि के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाने हेतु प्रेरित करना है।

प्रशिक्षक श्री उपेन्द्र कुमार ने प्राकृतिक खेती के महत्व एवं लाभों की जानकारी देते हुए निमास्त्र, आग्नेयास्त्र, दशपर्णी अर्क, जीवामृत, घनजीवामृत, ब्रह्मास्त्र, बीजामृत एवं डीकंपोजर आदि तैयार करने की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन किया।

समापन कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा के वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान डॉ. सुरेन्द्र चौरसिया, डॉ. पंकज कुमार यादव एवं वैज्ञानिक श्री राहुल कुमार वर्मा ने किसानों को प्राकृतिक खेती की वैज्ञानिक तकनीकों एवं लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा में प्राकृतिक खेती का मॉडल विकसित किया गया है, जिसका किसान प्रत्यक्ष अवलोकन कर उपयोगी तकनीक सीख सकते हैं।

कार्यक्रम में प्रखंड एवं आत्मा के पदाधिकारी/कर्मी, टीम लीडर सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। किसानों ने प्राकृतिक खेती की तकनीकों को अपनाने में विशेष रुचि व्यक्त की।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*प्रेस विज्ञप्ति* 

समाहरणालय, मधेपुरा

दिनांक : 30 सितंबर 2026

 *जवाहर नवोदय विद्यालय, सुखासन के सर्वांगीण विकास को लेकर VMC की बैठक* 

 *ओपन जिम, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था एवं खेल मैदान के विकास सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर बनी सहमति* 

मधेपुरा। जवाहर नवोदय विद्यालय, सुखासन, मधेपुरा में आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) की बैठक जिलाधिकारी, मधेपुरा-सह-अध्यक्ष, VMC की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, विद्यार्थियों के शारीरिक विकास, सुरक्षा तथा आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रभारी प्राचार्य श्री आर. एन. ठाकुर द्वारा निर्धारित एजेंडा प्रस्तुत किया गया। विचार-विमर्श के उपरांत निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए—

1. विद्यालय के बाहर स्थित रिक्त भूमि के सीमांकन के उपरांत वृक्षारोपण के उद्देश्य से वन विभाग अथवा स्थानीय ग्रामीणों को निविदा के माध्यम से तीन वर्षों के लिए उपलब्ध कराने पर सहमति बनी।

2. विद्यार्थियों के शारीरिक विकास एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में ओपन जिम की स्थापना हेतु जिला प्रशासन के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

3. विद्यालय परिसर में सुरक्षा एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हाई-मास्ट लाइट की स्थापना हेतु माननीय सांसद, सुपौल से सांसद विकास निधि के माध्यम से सहयोग प्राप्त करने का अनुरोध करने पर सहमति बनी।

4. सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए चहारदीवारी पर कंटीले तार लगाने की आवश्यकता को स्वीकृति प्रदान की गई।

5. छात्रावास के पश्चिम स्थित 120×120 आकार के खेल मैदान में मिट्टी भराई के लिए आवश्यक प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों की सुविधाओं में विस्तार तथा सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में लिए गए निर्णयों से विद्यालय की आधारभूत संरचना, सुरक्षा, खेलकूद एवं विद्यार्थियों के शारीरिक विकास से संबंधित सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सुनिश्चित होगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*प्रेस विज्ञप्ति* 
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
दिनांक : 30 सितंबर 2026

 *मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों की आधारभूत संरचना सुदृढ़ करने का निर्देश* 

 *डीएम ने वीसी के माध्यम से की समीक्षा, लंबित छोटे-मोटे कार्य शीघ्र पूरा कराने एवं प्राक्कलन तैयार करने का दिया निर्देश* 

मधेपुरा। मिशन कायाकल्प के तहत दिनांक 30.09.2026 को अपराह्न 03:00 बजे जिलाधिकारी, मधेपुरा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यालयों की आधारभूत संरचना एवं आवश्यक मरम्मती कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान, बीएसईआईडीसी के सहायक अभियंता एवं सभी कनीय अभियंता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा राजकीय/राजकीयकृत/प्रोजेक्ट/उत्क्रमित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्युत वायरिंग, रंग-रोगन, फर्श की मरम्मती सहित छोटे-मोटे आवश्यक कार्य विद्यालय कोष में उपलब्ध राशि से यथाशीघ्र पूर्ण कराए जाएँ।

 *तीन कार्य दिवस में स्थलीय जाँच एवं प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश* 

जिले के राजकीय/राजकीयकृत/प्रोजेक्ट विद्यालयों में आधारभूत संरचना, चहारदीवारी की मरम्मती एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए बीएसईआईडीसी के कनीय अभियंताओं को तीन कार्य दिवस के भीतर स्थलीय जाँच कर आवश्यकतानुसार प्राक्कलन तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इन कार्यों में विद्यालय कोष में उपलब्ध राशि का नियमानुसार उपयोग किया जाएगा।

वहीं, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विकास कोष एवं छात्र कोष में पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में चहारदीवारी एवं अन्य आवश्यक कार्य मनरेगा के माध्यम से कराए जाने हेतु संबंधित अभियंताओं को स्थलीय जाँच कर उप विकास आयुक्त, मधेपुरा के निर्देशानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने तथा आवश्यक कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं करने पर विशेष जोर दिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*प्रेस विज्ञप्ति* 

समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
दिनांक : 30 सितंबर 2026

 *जिला निरीक्षण समिति ने बाल देखरेख संस्थानों का किया निरीक्षण* 

 *किशोरों एवं बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और देखभाल को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* 

मधेपुरा। किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम की धारा-54 के अंतर्गत जिला पदाधिकारी, मधेपुरा की अध्यक्षता में गठित जिला निरीक्षण समिति, मधेपुरा के सदस्यों द्वारा बुधवार, 30 सितंबर 2026 को जिले के बाल देखरेख संस्थानों—पर्यवेक्षण गृह, मधेपुरा एवं विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, मधेपुरा—का निरीक्षण किया गया।

पर्यवेक्षण गृह के निरीक्षण के दौरान कुल 24 किशोर आवासित पाए गए, जिनमें मधेपुरा जिले के 17 एवं सहरसा जिले के 7 किशोर शामिल हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा आवासित किशोरों से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा समस्याओं के त्वरित एवं समुचित निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान के निरीक्षण के दौरान कुल 03 बच्चे आवासित पाए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, पोषण एवं समुचित देखभाल पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। साथ ही संस्थान में स्थापित सीसीटीवी कैमरों को निरंतर कार्यशील रखने तथा रात्रि पाली में कार्यरत कर्मियों को विशेष रूप से सजग एवं सतर्क रहते हुए बच्चों की सुरक्षा एवं देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण समिति द्वारा बाल देखरेख संस्थानों में सुरक्षित, संवेदनशील एवं बाल हितैषी वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*प्रेस विज्ञप्ति* 

समाहरणालय, मधेपुरा 
| जिला जनसंपर्क कार्यालय

जिला उद्योग केंद्र, मधेपुरा के सहयोग से
दिनांक : 30 सितंबर 2026

 *बी.पी. मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंप* 

 *14 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए स्टार्टअप आइडिया, विशेषज्ञों ने दिए व्यावहारिक सुझाव* 

मधेपुरा। जिला उद्योग केंद्र, मधेपुरा के सहयोग से 29 सितंबर 2026 को बी.पी. मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज, मधेपुरा में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवा नवाचारकर्ताओं को अपने विचारों को व्यावहारिक स्टार्टअप में विकसित करने हेतु मार्गदर्शन एवं विशेषज्ञ सहयोग प्रदान करना था।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार अमर की उपस्थिति में कुल 14 विद्यार्थियों ने अपने स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए। विशेषज्ञों ने प्रत्येक आइडिया पर फीडबैक देते हुए समस्या की पहचान, उत्पाद विकास, लक्षित ग्राहक, बाजार संभावनाओं, व्यवसाय मॉडल एवं फंडिंग से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

प्रतिभागियों को मेंटॉरशिप, इनक्यूबेशन, बाजार तक पहुंच एवं स्टार्टअप बिहार की सहायता व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने कहा कि विचार को वास्तविक आवश्यकता, ग्राहक अपेक्षाओं एवं टिकाऊ व्यवसाय मॉडल से जोड़कर ही व्यवहार्य स्टार्टअप के रूप में विकसित किया जा सकता है।

कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री विनोद कुमार, आईईओ श्री विष्णु भगवान एवं श्री अमित कुमार, एमएसएमई मित्र श्री संजीत कुमार, AXEON Private Limited के संस्थापक श्री सुमित कुमार, स्टार्टअप सेल फैकल्टी इंचार्ज प्रो. मुरलीधर प्रसाद सिंह तथा जिला स्टार्टअप समन्वयक श्री मो. सादिक अजमी की सहभागिता रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉलेज के स्टार्टअप सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
जिला पदाधिकारी मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय कार्यालय वेश्म में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
जिला पदाधिकारी मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में न्यू एन०आई०सी० हॉल में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रधानाध्यापक / सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी / सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ बैठक आहूत की गई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*प्रेस विज्ञप्ति* 

समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
दिनांक : 29 सितंबर 2026

 *सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम* 

 *बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं प्रारंभिक शिक्षा को लेकर अभिभावकों को किया गया जागरूक*
 — *लाभुकों ने साझा किए बदलाव के अनुभव* 

मधेपुरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आईसीडीएस, मधेपुरा द्वारा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, अभिभावकों एवं समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा तथा महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित सेवाओं एवं योजनाओं से जोड़ते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों को जनभागीदारी एवं जागरूकता का प्रभावी मंच बनाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों का आत्मीय स्वागत किया गया। बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों को आमंत्रित कर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, टीकाकरण एवं समग्र विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। लाभुक माताओं द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के अनुभव भी साझा किए गए।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से स्थानीय एवं सरल बोलचाल की भाषा में पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण तथा महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं के संबंध में अभिभावकों एवं समुदाय को जागरूक किया गया।

 *रुपौली पंचायत में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने लिया भाग* 

इसी क्रम में बाल विकास परियोजना, सिंहेश्वर अंतर्गत रुपौली पंचायत के वार्ड नंबर-1 में आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सीमा कुमारी ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने सेविका, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ता को सम्मान-पत्र तथा उपस्थित लाभुकों के बीच आभार-पत्र वितरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सीमा कुमारी ने कहा कि “आंगन मिलन केवल एक बैठक नहीं, बल्कि बच्चों एवं परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयास का अवसर है।” उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। स्वस्थ, सुपोषित एवं संस्कारवान बच्चों के निर्माण से ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है। इसी उद्देश्य से समेकित बाल विकास सेवाओं के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के लिए विभिन्न सेवाएं आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चंद्रकला कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के जीवन की पहली पाठशाला है, जहां उन्हें खेल-खेल में सीखने, बोलने, समझने तथा सामाजिक व्यवहार विकसित करने का अवसर मिलता है।

जिला समन्वयक अंशु कुमारी ने बताया कि निदेशालय द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम की गतिविधियों को अपलोड किया जा रहा है।

कार्यक्रम में लैंगिक विशेषज्ञ राजेश कुमार, महिला पर्यवेक्षिका सोनी भारती, सेविका विभा देवी, आशा कार्यकर्ता रिंकू देवी सहित बड़ी संख्या में लाभुक एवं स्थानीय समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

 *जनहित में उपयोगी संदेश* 

 *बच्चों के बेहतर पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा के लिए अपने निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ें और उपलब्ध सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाएं।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*प्रेस विज्ञप्ति* 
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
दिनांक : 29 सितम्बर, 2026

 *खरीफ कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप-2026 का शुभारंभ, वैज्ञानिक खेती एवं जलवायु अनुकूल कृषि पर जोर* 

 *कृषकों को उन्नत तकनीक, प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रीकरण एवं फसल रोग प्रबंधन की दी गई जानकारी* 

मधेपुरा। दिनांक 29 एवं 30 सितम्बर, 2026 को संयुक्त कृषि भवन, मधेपुरा के सभागार में “खरीफ कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप-2026” का विधिवत उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा, उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण, मधेपुरा, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा के वैज्ञानिकों द्वारा खरीफ फसलों की उन्नत खेती, नवीन कृषि तकनीक, फसल रोग एवं उसके उपचार तथा समसामयिक कृषि विषयों पर कृषकों को विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कृषकों की समस्याओं पर वैज्ञानिकों द्वारा चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक तकनीकी सुझाव दिए गए।

इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी श्री रितेश रंजन ने कहा कि मौसम चक्र में हो रहे बदलाव को देखते हुए किसानों को परंपरागत कृषि पद्धतियों में आवश्यक बदलाव लाते हुए प्राकृतिक एवं जलवायु अनुकूल खेती को अपनाना होगा। उन्होंने वैज्ञानिक कृषि पद्धति के साथ कृषि यंत्रीकरण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। इससे श्रम एवं लागत में कमी के साथ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि फसल लगाने से पूर्व कृषि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों से आवश्यक परामर्श अवश्य लें।

उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण ई० गौतम कुमार द्वारा कृषि यंत्रीकरण योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं जिला उद्यान पदाधिकारी द्वारा उद्यानिक योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में कृषकों को जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में किसानों को प्रशिक्षण एवं कृषि परिभ्रमण के अवसरों के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम में डॉ० सुरेन्द्र चौरसिया, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा; ई० गौतम कुमार, उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण; श्री कुंदन कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी; श्री केशव कुमार गुप्ता, सहायक निदेशक (रसायन); श्री ध्रुव कुमार यादव, सहायक निदेशक (प्रक्षेत्र); डॉ० पंकज कुमार यादव एवं श्री राहुल कुमार वर्मा, वैज्ञानिक, के०वी०के० मधेपुरा सहित कृषि विभाग एवं आत्मा के पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बालम गढ़िया, तुलसी बाड़ी, ईटवा जीवछपुर, मानपुर, सिंहेश्वर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया और वैज्ञानिकों से कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
प्रेस विज्ञप्ति 
जीविका मधेपुरा
दिनांक: 29/09/2026

जीविका, मधेपुरा के सौजन्य से

 जननी जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति, ग्वालपाड़ा की वार्षिक आम सभा आयोजित 

 वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक लेखा-जोखा, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना पर हुई विस्तृत चर्चा 

मधेपुरा, 29 सितंबर 2026।
जननी जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, ग्वालपाड़ा, मधेपुरा की वार्षिक आम सभा का आयोजन आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को सुखासन ग्वालपाड़ा में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री नील कमल चौधरी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुश्री आरती पासी  एवं समिति की अध्यक्ष रेणु देवी, सचिव प्रियंका भारती एवं कोषाध्यक्ष नीतू कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक श्री नील कमल चौधरी ने जीविका दीदियों को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से अधिकाधिक जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के लिए स्वरोजगार तथा विभिन्न आयवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने जीविका दीदियों से उपलब्ध अवसरों एवं योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाते हुए अपनी आय में वृद्धि करने तथा परिवार एवं समाज के आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 वार्षिक लेखा-जोखा एवं उपलब्धियों की समीक्षा 
वार्षिक आम सभा के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक लेखा-जोखा का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके साथ ही समिति द्वारा वर्षभर संचालित विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों एवं प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। समिति की आगामी कार्ययोजना पर भी सदस्यों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा समिति को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आजीविका गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जीविका दीदियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित जीविका दीदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जीविका से जुड़ने के बाद उन्हें न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल हुई है, बल्कि परिवार में निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक भागीदारी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

 महिला सशक्तीकरण से आत्मनिर्भरता की ओर 
कार्यक्रम में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि संगठित होकर कार्य करने से महिलाएं अपनी आजीविका को मजबूत करने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने और समाज के समावेशी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय सेवाओं, स्वरोजगार एवं विभिन्न आयवर्धक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी, समिति की सदस्य जीविका दीदियां तथा जीविका टीम के कर्मियों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश

“ संगठित महिला, समृद्ध समाज।” 

 “जीविका से जुड़ें, आजीविका बढ़ाएं और आत्मनिर्भर बनें।”
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय)

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक: 28 सितंबर 2026

 *मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: सघन छापामारी में अवैध शराब बरामद 07 अभियुक्त गिरफ्तार  

 **वाहन जांच, दवा दुकानों की तलाशी और ब्रेथ एनालाइजर जांच से नशे के *खिलाफ प्रशासन सख्त** 

समाहर्ता महोदय के निर्देशानुसार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध व्यापक एवं सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल कैम्पस एवं अन्य स्थानों पर विशेष सघन छापामारी किया गया तथा विभिन्न प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई तथा दवा दुकानों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।

अभियान के क्रम में गम्हरिया थानांतर्गत दुलार पिपराही दमहा गांव में संजय यादव के घर पर छापामारी करते हुए लगभग 231.650 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। इस कार्रवाई में संलिप्त अंकेश कुमार उर्फ़ दिलखुश को गिरफ़्तार कर एवं अन्य फरार अभियुक्तों के विरूद्व विधिसम्‍मत अभियोग दर्ज किया गया।

इसके अतिरिक्त, ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से श्वास विश्लेषण करते हुए शराब सेवन करने के आरोप में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार कुल 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में शराब एवं नशा के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता नीति के तहत लगातार अभियान जारी रहेगा। आमजनों से अपील की गई है कि वे इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

मधेपुरा जिला प्रशासन नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
आत्मा मधेपुरा प्रस्तुत करता है महेन्द्र मालाकार
गेंदा फूल की खेती पर सफलता की कहानी
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन भर्राही ओवर ब्रिज के पास अन्डर 17 एव 19 बालक/बालिका साईकिल रेस आयोजित किया गया,बी एन मंडल स्टेडियम में अन्डर 14 एथलेटिक्स बालक /बालिका एव बी पी मंडल इन्डोर स्टेडियम मधेपुरा में अन्डर 17 बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सुश्री आम्रपाली कुमारी ने मशाल जला कर खिलाडियों से परिचय प्राप्त प्रतियोगिता का शुभारंभ किये, सफल प्रतिभागियो को उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सुश्री आम्रपाली कुमारी एवं जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी अनंत कुमार ने कप मेडल प्रदान कर सम्मानित किये। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक स्वास्थ्य अरुण कुमार ने किया।

परिणाम की जानकारी देते हुए अरुण कुमार ने बताया की -

कबड्डी अंडर 17 बालिका वर्ग में टीo पीo उच्च विद्यालय मधेपुरा ने 30 अंक प्राप्त कर विजेता रहा जबकि उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जीतापुर ने 19 अंक प्राप्त कर उपविजेता रहा।
अंन्डर 17 बालक वर्ग में शिवनंदन प्रसाद इंटरस्तरीय विद्यालय मधेपुरा 29 अंक प्राप्त कर विजेता रहा वहीं श्री राम जानकी संत कबीर उच्च माध्यमिक विद्यालय तुलसी बिहारीगंज 28 अंक प्राप्त कर उपविजेता रही।
 
अन्डर 17 बालक वर्ग.. 
साईकिलिंग में राहुल कुमार पारसमणी उच्च विद्यालय बभनी प्रथम स्थान प्राप्त किए।
रवि कुमार उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वितीय स्थान प्राप्त किए 
पंकज पंकज कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरहख तृतीय स्थान प्राप्त किये।

अन्डर-17 बालिका वर्ग मे साक्षी प्रिया राम हंस +2 उच्च विद्यालय प्रथम 
पूजा कुमारी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय राम पट्टी द्वितीय 
पल्लवी कुमारी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर तृतीय

अन्डर 14 बालिका वर्ग 
मीनाक्षी कुमारी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर पश्चिम साहुगढ प्रथम रही।

अन्डर - 14 खो खो बालक वर्ग में गोपाल मध्य विधालय विजेता।
ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल सिंहेश्वर उपविजेता तथा 
बालिका वर्ग मे गोपाल मध्य विद्यालय नेहालपट्टी विजेता रही माया विद्या निकेतन मधेपुरा उपविजेता।

फुटबाल बालक वर्ग मे
शिवनंदन प्रसाद इंटरनेशनल विद्यालय मधेपुरा विजेता एवं बीएल हाई स्कूल मुरलीगंज उपविजेता रहा

कार्यक्रम में मौजूद आर आर आर ग्रीन फील्ड स्कूल मधेपुरा के निदेशक राजेश कुमार राजू शारीरिक शिक्षा शिक्षक विमल कुमार भारती 
कबड्डी संघ के सचिव रौशन कुमार,खो-खो के सचिव बालकृष्ण कुमार,शतरंज के सचिव अनुज कुमार, करने के सचिव सोनी क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव अमित कुमार आनंद,खेल शिक्षक मनोज कुमार,दिलीप कुमार, रितेश रंजन, प्रवीण कुमार राहुल कुमार गौरी शंकर कुमार,गुलशन कुमार निर्णायक भूमिका में कैलाश कुमार कौशल दुर्गानंद प्रसाद प्रेम कुमार राहुल कुमार आनंद कुमार संतोष कुमार राजीव कुमार, स्वाति कुमारी विकास कुमार पल्टु,निशु कुमार सिंह अरमान अंसारी राकेश कुमार रशिमी राज अभिमन्यु कुमार,प्रियरंजन कुमार रत्नेश कुमार संतोष कुमार आदि ने अग्रणी भूमिका निभाई।

 29 सितंबर रोज मंगलवार को बीo पीo मंडल इंडोर स्टेडियम में अंन्डर 19 बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा
अन्डर 17 एथलेटिक्स बालक बालिका अंडर 17 खो खो बालक/बालिका बीo एनo  मंडल स्टेडियम मधेपुरा में आयोजित किया जाएगा तथा 
आर आर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल मधेपुरा में अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता का चयन ट्रायल आयोजित होगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*प्रेस विज्ञप्ति* 
समाहरणालय, मधेपुरा
सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय
दिनांक : 28 सितंबर 2026

 *केंद्रीय विद्यालय, मधेपुरा में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य विद्यारंभ एवं प्रवेशोत्सव* 

 *जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने किया शुभारंभ, बच्चों के उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य के लिए नियमित उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर* 

मधेपुरा, 28 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित केंद्रीय विद्यालय, मधेपुरा में आज नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके औपचारिक शैक्षणिक जीवन के शुभारंभ के अवसर पर विद्यारंभ एवं प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन, भा०प्र०से० एवं उप विकास आयुक्त श्री अरुण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार की ओर से नवनामांकित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण रहा।

अपने संबोधन में जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने कहा कि विद्यारंभ बच्चों के शैक्षणिक जीवन की एक महत्वपूर्ण एवं यादगार शुरुआत है। विद्यालय में प्रवेश केवल पढ़ाई की शुरुआत नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, संस्कार एवं भविष्य की मजबूत नींव रखने की प्रक्रिया है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शत-प्रतिशत नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा विद्यालय एवं शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर निरंतर ध्यान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बच्चों में सीखने की जिज्ञासा, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने में विद्यालय एवं परिवार दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अभिभावक बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनके अध्ययन के लिए सकारात्मक एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराएं।

उप विकास आयुक्त श्री अरुण कुमार ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण संस्थान है। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा निरंतर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। अतिथियों द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक, नवप्रवेशित विद्यार्थी एवं अन्य विद्यालय कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
प्रेस विज्ञप्ति
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा
दिनांक : 28/09/2026

 *“जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी”* 

 *जनसुनवाई में 32 आवेदनों पर सुनवाई, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश* 

मधेपुरा, 28/09/2026

आज दिनांक 28/ 09/ 2026 को समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित कुल 32 आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।

जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले में त्वरित, प्रभावी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत तरीके से किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत उपलब्ध हो सके।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन सुशासन, जवाबदेह प्रशासन एवं जनकल्याण की भावना के साथ कार्य कर रहा है। जनसुनवाई कार्यक्रम आम नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का सीधे संज्ञान लेकर समाधान सुनिश्चित किया जाता है।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब नहीं होने दें।

जिला प्रशासन, मधेपुरा द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, पारदर्शिता तथा जनसहभागिता को निरंतर सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*प्रेस विज्ञप्ति* 
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
दिनांक : 28 सितंबर 2026

 *100 प्रगतिशील कृषकों ने सीखी प्राकृतिक खेती की तकनीक* 

 *कृषक परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत शंकरपुर के बेहरारी में हुआ व्यावहारिक प्रशिक्षण* 

मधेपुरा, 28 सितंबर 2026। जिला कृषि विभाग द्वारा कृषक परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत मधेपुरा एवं सिंहेश्वर प्रखंड के 50-50, कुल 100 प्रगतिशील कृषकों को शंकरपुर प्रखंड के बेहरारी स्थित प्रगतिशील कृषक श्री उपेन्द्र कुमार के प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों एवं कम लागत वाली कृषि पद्धतियों की व्यावहारिक जानकारी देना था।

जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, मधेपुरा श्री रीतेश रंजन ने बताया कि 29 सितंबर को घैलाढ़ एवं गम्हरिया तथा 30 सितंबर को मुरलीगंज एवं कुमारखंड प्रखंड से 50-50 कृषकों को इसी प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया जाएगा।

प्रशिक्षक श्री उपेन्द्र कुमार ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व एवं लाभों की जानकारी देते हुए नीमास्त्र, आग्नेयास्त्र, दशपर्णी अर्क, जीवामृत, घनजीवामृत, ब्रह्मास्त्र, बीजामृत एवं डीकंपोजर आदि तैयार करने की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। किसानों को बताया गया कि प्राकृतिक खेती की तकनीकों को अपनाकर कृषि लागत को नियंत्रित करने तथा मृदा स्वास्थ्य एवं आय में सुधार की दिशा में प्रयास किया जा सकता है।

कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी शंकरपुर श्री राज कुम्मी, कृषि विज्ञान केंद्र, मधेपुरा के वैज्ञानिक श्री राहुल कुमार वर्मा, तकनीकी पदाधिकारी, टीम लीडर एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
CMO Bihar
*प्रेस विज्ञप्ति* 
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
दिनांक : 26 सितंबर 2026

 *खेल प्रतिभाओं को मिला मंच, जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का हुआ भव्य शुभारंभ* 

 *उप विकास आयुक्त अरुण कुमार ने कहा—खेल शारीरिक ही नहीं, मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक; खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया* *प्रेरित* 

मधेपुरा, 26 सितंबर 2026 : खेल विभाग, बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ शनिवार को बी.पी. मंडल इंडोर स्टेडियम, मधेपुरा में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्री अरुण कुमार एवं कला एवं संस्कृति पदाधिकारी-सह-उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सुश्री आम्रपाली कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री अरुण कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक एवं व्यक्तित्व विकास का भी महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ खेलने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया।

कला एवं संस्कृति पदाधिकारी-सह-उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सुश्री आम्रपाली कुमारी ने कहा कि खेल से शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को टीम भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। मधेपुरा की बेटियां भी निरंतर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत करते हुए अपने खेल कौशल को और बेहतर बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक श्री अरुण कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी आगामी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में मधेपुरा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को पूर्ण विश्वास है कि जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी प्रमंडल, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मधेपुरा का नाम रोशन करेंगे।

प्रतियोगिता के अंतर्गत बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में कराटे, वुशु, शतरंज, बैडमिंटन, योग एवं कुश्ती सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में रंगकर्मी विकास कुमार के निर्देशन में टीम सृजन दर्पण के कलाकारों द्वारा स्वागत नृत्य एवं बिहार के विभिन्न लोकगीतों पर आधारित लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित खिलाड़ियों, शिक्षकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सिंहेश्वर श्री चंदन कुमार, कबड्डी संघ के सचिव श्री रौशन कुमार, खो-खो संघ के सचिव श्री बालकृष्ण कुमार, शतरंज संघ के सचिव श्री अनुज कुमार, खेल शिक्षक श्री मनोज कुमार, श्री दिलीप कुमार सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, खेल शिक्षक, प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

27 सितंबर को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के तहत 27 सितंबर 2026 (रविवार) को बी.पी. मंडल इंडोर स्टेडियम, मधेपुरा में अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

वहीं अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की रग्बी एवं हैंडबॉल प्रतियोगिताएं बी.एन. मंडल स्टेडियम, मधेपुरा में तथा अंडर-14 बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता शिवनंदन प्रसाद इंटर स्तरीय विद्यालय में आयोजित की जाएगी।

जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी प्रतिभावान विद्यालयी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने तथा खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=kahanibadlavki nis:value=kahaniBadlavKi nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
CMO Bihar 
Narendra Modi
प्रेस विज्ञप्ति

सादर सूचित करना है कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, जिला नियोजनालय, मधेपुरा के तत्त्वावधान में आज दिनांक-26.09.2026 (शनिवार) को संयुक्त श्रम भवन, मधेपुरा परिसर में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया गया। एक दिवसीय जॉब कैम्प में नियोजक के रूप में SVATANTRA MICROFIN PRIVATE LIMITED, Rambagh, Kali Mandir, Purnea (Bihar) ने भाग लिया।

शिविर में रोजगार हेतु कुल 35 (पेंतीस) अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसमें कुल-27 (सत्ताईस) अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, साक्षात्कार के उपरांत SFO (Svatantra Field Officer) के पद पर 11 (ग्यारह) एवं RO (Recovery Officer) के पद पर 01 (एक); कुल- 12 (बारह) अभ्यर्थियों को चयन / शॉर्ट लिस्टेड किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=kahanibadlavki nis:value=kahaniBadlavKi nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
CMO Bihar
आत्मा मधेपुरा के प्रशिक्षण से किसान ने बायोफ्लॉक तकनीक अपनाई, कम लागत में अधिक मछली उत्पादन कर आत्मनिर्भर बने हैं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
प्रेस विज्ञप्ति
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा
दिनांक : 25/09/2026

 *“जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी”* 

 *जनसुनवाई में 59 आवेदनों पर सुनवाई, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश* 

मधेपुरा, 25/09/2026

आज दिनांक 25/ 09/ 2026 को समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित कुल 59 आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।

जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले में त्वरित, प्रभावी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत तरीके से किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत उपलब्ध हो सके।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन सुशासन, जवाबदेह प्रशासन एवं जनकल्याण की भावना के साथ कार्य कर रहा है। जनसुनवाई कार्यक्रम आम नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का सीधे संज्ञान लेकर समाधान सुनिश्चित किया जाता है।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब नहीं होने दें।

जिला प्रशासन, मधेपुरा द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, पारदर्शिता तथा जनसहभागिता को निरंतर सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*प्रेस विज्ञप्ति* 

समाहरणालय, मधेपुरा |
 जिला जनसंपर्क कार्यालय
जीविका, मधेपुरा के सौजन्य से
दिनांक : 25 सितंबर 2026

 *कौशल से स्वरोजगार की ओर बढ़ते कदम : आरसेटी में फास्ट फूड स्टॉल प्रशिक्षण शुरू* 

 *प्रशिक्षणार्थियों को खाद्य निर्माण से लेकर व्यवसाय प्रबंधन एवं विपणन तक दी जाएगी व्यावहारिक जानकारी* 

मधेपुरा, 25 सितंबर 2026 : स्वरोजगार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), मधेपुरा में लघु उद्यमी–फास्ट फूड स्टॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को फास्ट फूड व्यवसाय की स्थापना एवं सफल संचालन के लिए आवश्यक कौशल और व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री नीलकमल चौधरी, रोजगार प्रबंधक श्री अमरजीत कुमार, आरसेटी निदेशक श्री अरुण कुमार, प्रशिक्षक श्री राजन कुमार सिंह एवं कार्यालय सहायक श्री लोकश कुमार उपस्थित रहे।

जिला परियोजना प्रबंधक श्री नीलकमल चौधरी ने कहा कि प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य अभ्यर्थियों में व्यावसायिक दक्षता विकसित कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए सक्षम बनाना है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से पूरी गंभीरता एवं सक्रियता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा अर्जित कौशल को व्यवसाय के रूप में विकसित करने की अपील की।

प्रशिक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की तैयारी एवं प्रस्तुतीकरण, स्वच्छता एवं गुणवत्ता मानक, कच्चे माल की खरीद एवं प्रबंधन, लागत का आकलन, मूल्य निर्धारण, ग्राहक व्यवहार, व्यवसाय प्रबंधन, विपणन एवं बिक्री जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि केवल प्रशिक्षण प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल का व्यावहारिक उपयोग कर स्थायी स्वरोजगार का अवसर तैयार करना इसकी वास्तविक सफलता होगी। प्रशिक्षणार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपना उद्यम शुरू करने और उसे क्रमशः विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

फास्ट फूड स्टॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से कौशल विकास को स्वरोजगार से जोड़ने तथा इच्छुक अभ्यर्थियों को लघु उद्यम स्थापित करने के लिए तैयार करने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
प्रेस विज्ञप्ति
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
दिनांक : 24 सितंबर 2026

 *जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने की ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ की समीक्षा, जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर* 

 *स्रोत पर कचरा पृथक्करण को प्रभावी बनाने, स्वच्छता गतिविधियों में तेजी लाने एवं आमजनों में व्यवहार परिवर्तन को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश* 

मधेपुरा, 24 सितंबर 2026 : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत संचालित “स्वच्छता ही सेवा 2026 — स्वच्छता में सहभाग” अभियान को प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को समाहरणालय, मधेपुरा स्थित न्यू एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपविकास आयुक्त समेत अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी जुड़े थे।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए इसे व्यापक जनभागीदारी एवं स्थायी व्यवहार परिवर्तन से जोड़ा जाए। उन्होंने स्वच्छता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, आमजनों को निरंतर जागरूक करने तथा निर्धारित गतिविधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से स्रोत पर कचरा पृथक्करण को प्रभावी बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि घर एवं अन्य स्रोतों पर ही कचरे को अलग-अलग रखने की आदत विकसित करना स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर आमजनों को इसके लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।

 *चार स्तरीय स्रोत पृथक्करण को लेकर स्वच्छता कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों को किया गया जागरूक* 

इसी क्रम में दिनांक 23 सितंबर 2026 को जिला पंचायती राज संसाधन केंद्र, मधेपुरा परिसर में स्वच्छता कर्मियों एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मानचित्र के माध्यम से चार स्तरीय स्रोत पृथक्करण की जानकारी दी गई तथा कचरे को निर्धारित श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग रखने की प्रक्रिया समझाई गई।

स्वच्छता कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों को विशेष रूप से गीला कचरा, सूखा कचरा, घरेलू हानिकारक कचरा एवं अन्य कचरे को अलग-अलग रखने के महत्व की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि स्रोत पर ही कचरे का उचित पृथक्करण सुनिश्चित होने से कचरे के संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण एवं निस्तारण की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाई जा सकती है।

 *स्वच्छता का संदेश घर-घर पहुंचाने की अपील* 

जिला पदाधिकारी के निर्देश के अनुरूप सभी स्वच्छता कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में “कचरा स्रोत पर ही अलग करें” के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं तथा लोगों को गीला, सूखा, घरेलू हानिकारक एवं अन्य कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित करें।

साथ ही, स्वच्छता अभियान में स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता संबंधी व्यवहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए निरंतर जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित करने पर बल दिया गया।

जनभागीदारी, जिम्मेदार व्यवहार और निरंतर प्रयासों के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ गांवों का निर्माण संभव है। सामूहिक सहभागिता से “स्वच्छ भारत, विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में मधेपुरा जिला निरंतर आगे बढ़ रहा है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar