Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

जालौन के कुकूहनू गांव में जल न मिलने से जल जीवन मिशन योजना ने तोड़ा दम | गायब टंकी देख चौंके लोग

Orai, Jalaun | Aug 8, 2026

MORE NEWS

कदौरा के कुआंखेड़ा नाले में 72 वर्षीय वृद्ध का शव मिला

कदौरा (जालौन)। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा में सोमवार सुबह दुर्गा मंदिर के पास पुलिया के नीचे नाले में 72 वर्षीय वृद्ध का शव पानी में उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान कुआंखेड़ा निवासी हरकिशुन कुशवाहा पुत्र स्व. ठाकुर दास (72) के रूप में हुई है। नाले में शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां वृद्ध का शव देखकर कोहराम मच गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार वृद्ध के तीन पुत्र हैं।

वृद्ध की मौत नाले में गिरने से हुई या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

कदौरा के कुआंखेड़ा नाले में 72 वर्षीय वृद्ध का शव मिला कदौरा (जालौन)। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा में सोमवार सुबह दुर्गा मंदिर के पास पुलिया के नीचे नाले में 72 वर्षीय वृद्ध का शव पानी में उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कुआंखेड़ा निवासी हरकिशुन कुशवाहा पुत्र स्व. ठाकुर दास (72) के रूप में हुई है। नाले में शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां वृद्ध का शव देखकर कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार वृद्ध के तीन पुत्र हैं। वृद्ध की मौत नाले में गिरने से हुई या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

Orai, Jalaun | Aug 17, 2026

खेल प्रतिभाओं को तराशने वाली निजी एकेडमियों को मिलेगा सरकार का प्रोत्साहन

प्रदेश में Sports Ecosystem विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार ने तय किया है कि युवाओं को तराशने वाले निजी एकेडमी संचालकों को प्रोत्साहन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा, क्योंकि वे युवाओं को तराशने और उन्हें आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

खेल प्रतिभाओं को तराशने वाली निजी एकेडमियों को मिलेगा सरकार का प्रोत्साहन प्रदेश में Sports Ecosystem विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार ने तय किया है कि युवाओं को तराशने वाले निजी एकेडमी संचालकों को प्रोत्साहन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा, क्योंकि वे युवाओं को तराशने और उन्हें आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Orai, Jalaun | Aug 17, 2026

उज्जैन महाकाल मंदिर प्रशासन ने भगदड़ की खबरों को किया खारिज

मध्य प्रदेश: महाकाल मंदिर के एडमिनिस्ट्रेटर प्रथम कौशिक ने बताया, "नाग पंचमी के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में नाग चंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन निर्बाध रूप से जारी हैं... यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि मंदिर में कोई अफरा-तफरी या ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। सभी श्रद्धालु आसानी से मंदिर में दर्शन कर रहे हैं। नाग पंचमी और श्रावण का सोमवार होने के कारण आज बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। आज दोपहर 12 बजे तक, 6 लाख से ज़्यादा भक्तों ने भगवान नाग चंद्रेश्वर के दर्शन किए और 2 लाख से ज़्यादा भक्तों ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। मंदिर प्रशासन की ओर से सभी भक्तों को हर संभव सुविधा दी गई है। मंदिर में दर्शन जारी हैं।"

(वीडियो: उज्जैन मंदिर)

उज्जैन महाकाल मंदिर प्रशासन ने भगदड़ की खबरों को किया खारिज मध्य प्रदेश: महाकाल मंदिर के एडमिनिस्ट्रेटर प्रथम कौशिक ने बताया, "नाग पंचमी के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में नाग चंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन निर्बाध रूप से जारी हैं... यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि मंदिर में कोई अफरा-तफरी या ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। सभी श्रद्धालु आसानी से मंदिर में दर्शन कर रहे हैं। नाग पंचमी और श्रावण का सोमवार होने के कारण आज बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। आज दोपहर 12 बजे तक, 6 लाख से ज़्यादा भक्तों ने भगवान नाग चंद्रेश्वर के दर्शन किए और 2 लाख से ज़्यादा भक्तों ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। मंदिर प्रशासन की ओर से सभी भक्तों को हर संभव सुविधा दी गई है। मंदिर में दर्शन जारी हैं।" (वीडियो: उज्जैन मंदिर)

Orai, Jalaun | Aug 17, 2026

श्रावण के तृतीय सोमवार पर कारे बाबा मंदिर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

चुर्खी (जालौन)। श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने थाना चुर्खी क्षेत्र के ग्राम औंता स्थित कारे बाबा मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था तथा उनके लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

श्रावण के तृतीय सोमवार पर कारे बाबा मंदिर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा चुर्खी (जालौन)। श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने थाना चुर्खी क्षेत्र के ग्राम औंता स्थित कारे बाबा मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था तथा उनके लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

Orai, Jalaun | Aug 17, 2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें प्राप्त, 16 का मौके पर निस्तारण

डीएम ने अधिकारियों को टीम बनाकर मौके पर पहुंचकर शिकायतों का वास्तविक एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

माधौगढ़ (जालौन)। माधौगढ़ तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। समाधान दिवस में कुल 55 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें विद्युत विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा चकरोड, नाली, आवास और क्षतिपूर्ति से जुड़े प्रकरण भी सामने आए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों की टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर शिकायतों का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिकायतों के निस्तारण के लिए सात टीमें मौके पर भेजी गईं, जो स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करेंगी।

चकरोड से संबंधित पांच मामलों में मौके पर चकरोड खाली करा दिए गए थे, लेकिन मिट्टी डालने का कार्य शेष था। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो और वे खाद, बीज सहित अन्य कृषि सामग्री आसानी से अपने खेतों तक पहुंचा सकें।

समाधान दिवस में स्वाति सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने एक प्लाट खरीदा था, लेकिन उसका दाखिल-खारिज किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया गया। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तहसीलदार को बुलाकर जांच कराई और संबंधित अधिवक्ता को भी उपस्थित कराया।

जांच में सामने आया कि डीड के अंतिम पृष्ठ में गलती से किसी दूसरी तिथि का पृष्ठ लग गया था और उस पर स्वाति सिंह के हस्ताक्षर कराकर दस्तावेज प्रेषित कर दिए गए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल आवश्यक सुधार कराया गया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस प्रकार की त्रुटियों की पुनरावृत्ति किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलना ही शिकायत निस्तारण का वास्तविक उद्देश्य है। साथ ही निस्तारित शिकायतों के फीडबैक के निर्देश भी दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें प्राप्त, 16 का मौके पर निस्तारण डीएम ने अधिकारियों को टीम बनाकर मौके पर पहुंचकर शिकायतों का वास्तविक एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश माधौगढ़ (जालौन)। माधौगढ़ तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। समाधान दिवस में कुल 55 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें विद्युत विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा चकरोड, नाली, आवास और क्षतिपूर्ति से जुड़े प्रकरण भी सामने आए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों की टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर शिकायतों का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिकायतों के निस्तारण के लिए सात टीमें मौके पर भेजी गईं, जो स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करेंगी। चकरोड से संबंधित पांच मामलों में मौके पर चकरोड खाली करा दिए गए थे, लेकिन मिट्टी डालने का कार्य शेष था। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो और वे खाद, बीज सहित अन्य कृषि सामग्री आसानी से अपने खेतों तक पहुंचा सकें। समाधान दिवस में स्वाति सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने एक प्लाट खरीदा था, लेकिन उसका दाखिल-खारिज किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया गया। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तहसीलदार को बुलाकर जांच कराई और संबंधित अधिवक्ता को भी उपस्थित कराया। जांच में सामने आया कि डीड के अंतिम पृष्ठ में गलती से किसी दूसरी तिथि का पृष्ठ लग गया था और उस पर स्वाति सिंह के हस्ताक्षर कराकर दस्तावेज प्रेषित कर दिए गए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल आवश्यक सुधार कराया गया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस प्रकार की त्रुटियों की पुनरावृत्ति किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलना ही शिकायत निस्तारण का वास्तविक उद्देश्य है। साथ ही निस्तारित शिकायतों के फीडबैक के निर्देश भी दिए।

Orai, Jalaun | Aug 17, 2026