उज्जैन: यश मित्तल हत्याकांड के शेष 3 आरोपी भी गिरफ्तार, पुलिस ने जुलूस निकालकर सिखाया सबक 🚨🔗
उज्जैन के बहुचर्चित दमदमा यश मित्तल हत्याकांड में माधव नगर थाना पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए शेष बचे तीन फरार आरोपियों (आयुष शर्मा, आकाश रायकवार और संटू) को भी गिरफ्तार कर लिया है। दमदमा मोड़ पर हॉर्न बजाने और रास्ता मांगने के मामूली विवाद में बदमाशों ने ट्रैक्टर शोरूम संचालक यश मित्तल की निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला था, वहीं अब पकड़े गए इन बाकी तीन आरोपियों को भी घटनास्थल पर ले जाकर मौका मुआयना कराया गया। पुलिस ने बदमाशों का जुलूस निकाला, जिसमें आरोपी कान पकड़कर और हाथ जोड़कर जनता से माफी मांगते नजर आए।
#UjjainNews #YashMittalCase #MadhavNagarPolice #UjjainCrime #siti24ujjain