उज्जैन: गांधी नगर चाकूबाजी के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, कान पकड़वाकर कराई उठक-बैठक 🚨🔪l
उज्जैन के गांधी नगर क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना पर चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। रविवार शाम को हैदर नामक युवक पर हुए जानलेवा हमले के बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों में पुलिस का खौफ पैदा करने और जनता को कानून-व्यवस्था का कड़ा संदेश देने के लिए, पुलिस ने आरोपियों का उसी इलाके में पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान बीच सड़क पर बदमाशों से कान पकड़वाकर उठक-बैठक भी कराई गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के माध्यम से प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर का शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने वाले अपराधियों के खिलाफ ऐसा ही सख्त रवैया निरंतर जारी रहेगा।
#UjjainNews #UjjainPolice #CrimeNews #ChimanGanjMandi #siti24ujjain