उज्जैन: जलती चिता से इंसानी मांस खाते हुए किन्नर अघोरी का वीभत्स वीडियो वायरल, संत समाज में भारी आक्रोश 🔥
उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट से एक बेहद खौफनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। किन्नर अखाड़े से जुड़ी अघोरी तांत्रिक काली उर्फ नंद गिरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह जलती चिता से तलवार के जरिए इंसानी मांस निकालकर खाते हुए नजर आ रही है। वीडियो में तांत्रिक को "यह बहुत टेस्टी है" और "मैं तुम्हारे जीवन से खेलूंगी" जैसी अमानवीय बातें कहते हुए सुना जा सकता है। इस वीभत्स वीडियो के वायरल होने के बाद आम जनता के साथ-साथ संत समाज में भी भारी आक्रोश है। महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए इसे वैदिक परंपरा और अघोर मर्यादा के खिलाफ बताया है। आक्रोशित लोग अब इस कृत्य को अमानवीय बताते हुए अघोरी तांत्रिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
#UjjainNews #AghoriTantrik #Chakratirth #ViralVideo #siti24ujjain