Public App Logo
गोपालगंज में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन 14 अगस्त 2026 को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत गोपालगंज में समाहरणालय परिसर से अंबेडकर भवन तक एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में डीएम समीर सौरभ, एसपी विनय तिवारी, डीडीसी गौरव कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारियों, एनडीए कार्यकर्ताओं, युवाओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है। जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सभी जिलेवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की। यात्रा के दौरान लगाए गए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश से गुंजायमान रहा। - Gopalganj News