Public App Logo
आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को समाहरणालय स्थित एनआईसी (NIC) कक्ष में जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ ने "सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान के तहत 'जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी' कार्यक्रम का आयोजन किया। जनता दरबार में भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास, राशन कार्ड, अतिक्रमण, बिजली और पेयजल जैसी समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। डीएम ने फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन पर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन-शिकायतों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - Gopalganj News