जोगिंद्रनगर से क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) का सोलन के नौणी स्थानांतरण करने के विरोध में गुुरुवार को संघर्ष समिति ने क्रमिक अनशन में ऋतु कला मंच जोगिंद्रनगर में शुरू कर दिया है। जिसमें एक्स सर्विसमैन लीग की ओर से कर्नल रूप सिंह ठाकुर, रोटरी क्लब की ओर से अजय ठाकुर, माकपा की ओर से कुशाल भारद्वाज और संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार क्रमिक अनशन में बैठे। समिति को इस संघर्ष में स्थानीय जनता सहित कई संगठनों का पूरा पूरा समर्थन मिल रहा है।