Public App Logo
Profile Picture

Devbhumi Live Tv

@usr28326715
52Followers
0Following
पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों व समस्याओं पर होगा मंथन

जोगिंदर नगर/शिव कुमार।
हिम आंचल पेंशनर संघ इकाई जोगिंदर नगर-चौंतड़ा खंड की मासिक बैठक 6 अक्तूबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे मिनी सचिवालय जोगिंदर नगर के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान एवं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित नेक राम शास्त्री करेंगे।

संघ के महासचिव रमेश पठानिया एवं वित्त सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक में पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों सहित उनकी विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं मंथन किया जाएगा। इसके अलावा जोगिंदर नगर-चौंतड़ा खंड में 9 अक्तूबर 2026 को प्रस्तावित त्रैमासिक जिला स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने सभी पेंशनर भाइयों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं तथा संगठन की गतिविधियों और पेंशनरों से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव दें।
बीमा करवाओ जिंदगी खुशहाल बनाओ
जोगिंदर नगर के किसानों को अपने शहर में मिली हुई सुविधा नहीं छीनने देंगे : गुरु शरण परमार 

क्रमिक अनशन का 42वाँ दिन l 

क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र RCFC उत्तरी क्षेत्र-1 जो कि वर्ष 2017 से जोगिंदर नगर के हर्बल गार्डन में स्थित है और पिछले नौ वर्षों से उत्तरी भारत के सात राज्यों हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व दिल्ली के किसानों को यहाँ पर पर्याप्त अनुसंधान व प्रयोगों के उपरांत उन्नत किस्म के जड़ी बूटी के बीज व नर्सरी उपलब्ध करवा रहा है l यह जानकारी देते हुए RCFC बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि सरकार ने 2.5 करोड़ की लागत से यहाँ पर एक भवन बनाया है जिसमें यह संस्थान कार्य कर रहा है और हिमाचल सहित सात राज्यों के हजारों किसान परम्परागत खेती गेहूँ, धान, मक्की आदि की खेती छोड़ कर जड़ी बूटी उगाने की नकदी फसल के क्षेत्र से जुड़ चुके हैं l परमार ने कहा कि अकेले जोगिंदर नगर व आसपास के विधानसभा क्षेत्रों से सैकड़ों स्वयं सहायता समूह और हजारों किसान इस संस्थान से जुड़कर जड़ी बूटी उगाकर अपनी आजीविका कमा रहे हैं यह संस्थान एक अनुसंधान संस्थान है और जो अनुसंधान जहाँ पर किया जाता है और सही प्रक्रिया बैठ जाती है तो उसको उजाड़ा नहीं जाता बल्कि उसका लाभ लिया जाता है l इस RCFC के सोलन स्थानांतरण को रद्द करवाने की माँग को लेकर जोगिंदर नगर के रामलीला मैदान में चल रहे क्रमिक अनशन के 42वें दिन यौरा पंचायत के उप उप प्रधान श्याम सिंह ठाकुर, ज्ञान चंद ठाकुर, किशोरी लाल और जय सिंह बैठे l इस अवसर पर भड़याडा जिला परिषद कुशाल भारद्वाज, कुफरी वार्ड जिला परिषद शिवानी ठाकुर, ट्रक यूनियन प्रधान अजय ठाकुर,  कर्म चंद, नागेश कुमार, अनिल कुमार, बिशन दास बहल, डॉ. राजेंद्र सिंह, लाभ सिंह, रतन चंद ठाकुर, दमनदीप, हरि सिंह, रमेश कुमार, पान सिंह, जय करण, सुभाष चंद आदि मौजूद रहे l
2 अक्टूबर से upi ट्रांजैक्शन स्वीकार नहीं करेगा व्यापार मंडल जोगिंदर नगर
एसेंट स्कूल के नमन और निर्मल नायक का राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चयन
*आरजीएम राजकीय महाविद्यालय जोगिंदरनगर में विश्व हृदय दिवस मनाया गया*

*जोगिंदरनगर, पंकज पालिया।* 
राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय, जोगिंदरनगर में आज विश्व हृदय दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में वनस्पति विज्ञान विभाग की *डॉ. स्मृति ठाकुर* ने मुख्य अतिथि *डॉ. पी. बी. प्रसाद (निश्चेतना विशेषज्ञ), राजकीय चिकित्सालय जोगिंदरनगर*, महाविद्यालय के  प्राचार्य *श्री प्रकाश चौहान*, मुख्य फार्मासिस्ट *श्री कमल मोहन* तथा राजकीय चिकित्सालय जोगिंदरनगर से आई आशा कार्यकर्ता *श्रीमती सोमा देवी* एवं *श्रीमती वीना कुमारी* का स्वागत एवं परिचय करवाया।

महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रकाश चौहान ने अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को स्वस्थ हृदय बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात बी.एससी. तृतीय वर्ष (मेडिकल) के छात्र *अर्णव* ने विश्व हृदय दिवस की इस वर्ष की थीम *"Don't Miss a Beat"* पर एक लघु पीपीटी प्रस्तुति दी।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. पी. बी. प्रसाद ने हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने हृदयाघात (Heart Attack) की स्थिति में प्राथमिक उपचार में क्या करना चाहिए, इस बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को कृत्रिम हृदय संपीड़न (CPR) देने की विधि का प्रत्यक्ष प्रदर्शन करके भी दिखाया।

इस अवसर पर मुख्य फार्मासिस्ट श्री कमल मोहन ने भी अपने विचार रखे और हृदय स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग से *डॉ. श्रवण*, अंग्रेजी विभाग से *डॉ. विशाल कुमार*, वाणिज्य विभाग से *डॉ. कुलदीप सिंह* सहित अन्य प्राध्यापकों तथा लगभग *122 विद्यार्थियों* ने भाग लिया।

कार्यक्रम का समापन आमंत्रित अतिथियों के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
दुखद समाचार:-
जोगिंद्रनगर बाजार के साईं मार्किट निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी मॉडर्न ड्राई क्लीनर के मालिक मास्टर कांशीराम जी का (96 वर्ष) की आयु में आज सांय उनके निवास स्थान में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह मोक्ष धाम जोगिंद्रनगर में किया जाएगा।
भगवान परिवार को यह दुःख सहने की हिम्मत दें और पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
ॐ शांति
नई दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में शामिल हुए प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 
CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी , महासचिव एवं लोकप्रिय सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता भी रहे उपस्थित।
RCFC की शिफ्टिंग के विरोध में आंदोलन 41वें दिन भी जारी

केंद्रीय आयुष मंत्रालय से बैठक का निमंत्रण मिलने पर 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाएगा

जोगिंदर नगर, सुनील कुमार। 
जोगिंदर नगर के हर्बल गार्डन स्थित क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) को जोगिंदर नगर से सोलन शिफ्ट करने की अधिसूचना को रद्द करने की मांग को लेकर RCFC बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय जनता का आंदोलन लगातार जारी है। 13 अगस्त से शुरू हुआ यह आंदोलन मंगलवार को 41वें दिन में प्रवेश कर गया।

संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरुशरण परमार, संयोजक कुशाल भारद्वाज, महासचिव अजय ठाकुर, सह संयोजक संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष बृज गोपाल अवस्थी, लाभ सिंह धरवाल, सलाहकार ज्ञान चंद ठाकुर, कृपाल ठाकुर, शुभ राय धरवाल, सचिव रमन बहल, दमनदीप सिंह, कर्म चंद तथा कोषाध्यक्ष विशाल शर्मा ने संयुक्त बयान में कहा कि 20 अगस्त से शुरू की गई क्रमिक भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक RCFC की शिफ्टिंग रद्द करने की अधिसूचना जारी नहीं हो जाती।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मंगलवार को जोगिंदर नगर में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि केंद्रीय आयुष मंत्रालय की ओर से आगामी एक-दो दिनों में प्रस्तावित बैठक के लिए निमंत्रण मिलता है, तो संघर्ष समिति का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाएगा। प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय आयुष मंत्री के समक्ष RCFC के लिए जोगिंदर नगर को हर दृष्टि से उपयुक्त स्थल बताते हुए इसे यहां से शिफ्ट न करने की मांग रखेगा।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि इस दौरान जोगिंदर नगर के साथ-साथ मंडी, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और ऊना सहित संबंधित क्षेत्रों की जनता की भावनाओं को भी केंद्रीय आयुष मंत्रालय के समक्ष रखा जाएगा।

चार लोगों ने संभाला भूख हड़ताल का मोर्चा

आंदोलन के 41वें दिन क्रमिक भूख हड़ताल को आगे बढ़ाने के लिए रोपड़ी-कलेहड़ू पंचायत से नागेश राणा, राहुल परमार और अनिल कुमार तथा योरा पंचायत से विवेक राणा ने मोर्चा संभाला।

संघर्ष समिति के महासचिव अजय ठाकुर ने पिछले दिन भूख हड़ताल पर बैठे ऐहजू पंचायत के प्रधान बीरबल वर्मा, उपप्रधान संजय भंगालिया, ट्रांसपोर्टर नेक राम वालिया तथा सेवानिवृत्त संसार चंद जम्वाल को रिलीव करते हुए मंगलवार को नई टीम की घोषणा की।

इस अवसर पर संघर्ष समिति के संयोजक कुशाल भारद्वाज, सलाहकार कांशी राम वर्मा व शुभ राय धरवाल, पान सिंह ठाकुर, राज बंसल तथा कृष्ण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में जोगिंदर नगर का दबदबा

U-14 में विजेता, U-19 में उपविजेता रही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंदर नगर की टीम

जोगिंदर नगर/शिव कुमार। 
जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंदर नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता की U-14 छात्र वर्ग में जोगिंदर नगर की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि U-19 छात्र वर्ग में टीम उपविजेता रही।

विद्यालय के हैंडबॉल कोच ओम प्रकाश ने बताया कि उनकी पाठशाला पिछले तीन वर्षों से U-14 और U-19 वर्गों में लगातार विजेता एवं उपविजेता का खिताब अपने नाम करती आ रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास के चलते विद्यालय को लगातार बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पिछली प्रतियोगिता में भी विद्यालय के 9 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित हुए थे, जबकि 3 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया था। इस बार भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए U-14 छात्र वर्ग से 5 खिलाड़ी, U-14 छात्रा वर्ग से 3 खिलाड़ी तथा U-19 छात्र वर्ग से 3 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए करवाया है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल सहित समस्त अध्यापकों और विद्यार्थियों ने चयनित खिलाड़ियों एवं पूरी टीम को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
जय बजरंगबली
ॐ नमः शिवाय
जय सिया राम 
जय हनुमान
स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए एसेंट स्कूल के दो खिलाड़ी चयनित

जोगिंदर नगर, उमेश कुमार। 
एसेंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ब्रिज मंडी जोगिंदर नगर के दो प्रतिभावान विद्यार्थियों नमन ठाकुर और निर्मल नाइक का चयन चंबा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, नमन ठाकुर और निर्मल नाइक ने अपनी प्रतिभा, उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर राज्य स्तर की प्रतियोगिता में स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया गया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं निदेशक लक्की ठाकुर ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि नमन और निर्मल की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।

विद्यालय परिवार, अध्यापकों और विद्यार्थियों ने दोनों खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए चंबा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।
ॐ नमः शिवाय
पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का हुआ निधन 
शाहपुर से पांच बार रहे विधायक 
ॐ शांति
राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंदर नगर में दिनांक 28 सितंबर 2026 को केंद्रीय छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया ।समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रकाश चौहान जी ने की । केंद्रीय छात्र परिषद की अध्यक्ष के रूप में रीना कुमारी एम० ए०अंग्रेजी तृतीय सत्र,उपाध्यक्ष के रूप में प्रियंका देवी एम० ए० अर्थशास्त्र तृतीय सत्र,महासचिव के रूप में अन्वी ठाकुर बीएससी तृतीय वर्ष तथा संयुक्त सचिव के रूप में शाहीन बेगम बी० ए० तृतीय वर्ष में शपथ ली ।इनके अतिरिक्त शिक्षा,खेलकूद, एनएसएस, एनसीसी, रोवर रेंजर्स, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा  इको क्लब में प्रतिभा दिखाने वाले अन्य 26 छात्र-छात्राओं ने भी केंद्र छात्र परिषद के सदस्यों के रूप में शपथ ली ।महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय ने चयनित सदस्यों तथा अन्य छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विभिन्न देशों की अलग-अलग राजनीतिक व्यवस्थाओं को समझाते हुए लोकतंत्र का सही अर्थ समझाया तथा
महाविद्यालय के हित की ओर कार्यरत रहने के लिए प्रेरित किया ।तत्पश्चात केंद्र छात्र परिषद के चयनित सदस्यों तथा परिषद की सलाहकार समिति के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय से संबंधित समस्याओं तथा उनके समाधानों पर विस्तार में चर्चा की गई ।मंच का संचालन प्रोफेसर आरती शर्मा द्वारा किया गया ।इस अवसर पर डॉ दीपक मोहन सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक तथा प्राध्यापिकाएं  उपस्थित रहे ।
जिला स्तरीय U-19 शतरंज प्रतियोगिता में दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल का परचम, लगातार दूसरे वर्ष प्रथम स्थान

जोगिंदर नगर (सुनील कुमार)। 
जिला मंडी की अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल, जोगिंदर नगर के विद्यार्थियों ने शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 28 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटगढ़ में किया गया।

विद्यालय की टीम ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन खेल कौशल और रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। खास बात यह है कि विद्यालय ने लगातार दूसरे वर्ष जिला स्तरीय U-19 शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है।

इस उपलब्धि के साथ विद्यालय के दो प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। कक्षा 12वीं के साहिल ठाकुर और कक्षा 10वीं के चैतन्य गोस्वामी अब राज्य स्तर पर जिला मंडी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, पिछले वर्ष विद्यालय के छात्र सूर्यांश ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तक पहुंचकर विद्यालय का नाम रोशन किया था। इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उस उपलब्धि की परंपरा को आगे बढ़ाया है।

इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन समिति ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित दोनों छात्रों को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और उनके मेंटर्स श्री विशाल शर्मा एवं श्री तोडर जी के कुशल मार्गदर्शन को दिया।

विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि दोनों विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला मंडी और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
जय मां चतुर्भुजा
ॐ नमः शिवाय
अंग्रेजी विभाग ने आयोजित किया ‘ऑरेटर एरीना’ कार्यक्रम

देवभूमि लाइव टीवी/जोगिंद्रनगर। राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर के अंग्रेजी विभाग की ओर से विद्यार्थियों में भाषायी दक्षता, रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल एवं साहित्यिक अभिरुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘ऑरेटर एरीना’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रकाश चंद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान पोस्टर मेकिंग, पीपीटी प्रस्तुति, भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन सहित चार गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा, विचारों की अभिव्यक्ति तथा प्रस्तुतीकरण कौशल का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. प्रकाश चंद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वैश्वीकरण के वर्तमान दौर में अंग्रेजी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा उच्च शिक्षा एवं रोजगार के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर संवाद और ज्ञान के आदान-प्रदान का प्रभावी माध्यम है।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में अपेक्षा ठाकुर ने प्रथम, अन्वी राणा ने द्वितीय तथा स्वाति शेखावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में रीना कुमारी प्रथम, प्रीति द्वितीय तथा सौरव गोस्वामी तृतीय रहे। पोस्टर मेकिंग में शिफा ने प्रथम, सिमरन ने द्वितीय तथा सेजल कपूर ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं पीपीटी प्रस्तुति में रीना प्रथम, वीरेन द्वितीय तथा रिया तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन अरनव एवं आयुष सूद ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. दीप्ति शर्मा तथा विभागीय सदस्य डॉ. विशाल कुमार, प्रो. विधु भारद्वाज एवं प्रो. नेहा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जोगिंदर नगर को आने वाले समय में जड़ी बूटी हब बनाया जाएगा : गुरु शरण परमार 
जोगिंदर नगर/सुनील कुमार।
क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र जोगिंदर नगर जो कि हर्बल गार्डन में स्थित एक ऐसा संस्थान है जो कि आयुर्वेदिक औषधियों को बनाने के लिए उपयोग में आने वाली करीब 170 किस्म की जड़ी बूटीयों को उगाने के लिए प्रेरित करता है l यह संस्थान जो जोगिंदर नगर में स्थित है यह जोगिंदर नगर सहित पूरे हिमाचल और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे सात राज्यों को यहाँ से जड़ी बूटी उगाने का प्रशिक्षण, प्रयोगशाला से पास किये हुए उन्नत किस्म के बीज व नर्सरी उपलब्ध करवाए जाते हैं l जिन जड़ी बूटीयों के उगाने में सरकार सब्सिडी देने की योजना बनाती है वह भी किसानों को इसी संस्थान के माध्यम से पहुंचाई जाती है l यह जानकारी देते हुए RCFC बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि जल्दी ही सारा मसला होने की उम्मीद है और यह संस्थान फिर से केंद्रीय ग्राँट पाकर कार्य करना शुरू कर देगा और किसानों को मिलने वाली हर तरह की सुविधा जो कि फिलहाल स्थगित चली हुई थी फिर से सुचारु हो जाएंगी l इस बीच क्रमिक अनशन के 39वें दिन पूर्व सैनिक नारायण सिंह थापा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पुलिस एसोसिएशन हिमाचल ज्ञान चंद ठाकुर, ट्रांसपोर्टर इंदर सिंह ठाकुर और युवा दिनेश कुमार भूख हड़ताल पर बैठे l इस मौके पर डॉ. भाग चंद, कुशाल भारद्वाज, ब्रिज गोपाल अवस्थी, दिनेश धरवाल, सोहन लाल शर्मा, अजय ठाकुर, कपिल सूद, दमनदीप, सुमेन्द्र ठाकुर, मेघना ठाकुर, संजीव वालिया, शांति स्वरूप शर्मा, रमन बहल, कर्म चंद आदि मौजूद रहे l
एथलेटिक्स में एक बार फिर चैंपियन बना पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय जोगिंदर नगर,खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक

जोगिंद्रनगर। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में दिया ने हाई जंप में स्वर्ण तथा डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता। अक्षिता ने हाई जंप में रजत, शॉटपुट में कांस्य, 200 मीटर दौड़ में रजत तथा 400 मीटर रिले में रजत पदक हासिल किया। मुस्कान ने शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीते। वहीं आरुषि ठाकुर ने 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किए।

रिधिमा ने 600 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया। 4×100 मीटर रिले टीम में शालिनी, अक्षिता, दिया और हृतविका ने रजत पदक जीता।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए मुस्कान को जिला मंडी की बेस्ट एथलीट चुना गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, अध्यापकों और अभिभावकों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Sawan barwal@Silver medal 🥇
सुविधा केंद्र को बचाने के लिए 38 दिन से क्रमिक भूख हड़ताल जारी : गुरु शरण परमार 
जोगिंदर नगर/ उमेश कुमार।
जोगिंदर नगर के हर्बल गार्डन स्थित क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र जो की राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड से हर वर्ष प्राप्त होने वाली धन राशि से संचालित होता था सन 2017 से अच्छे से चला हुआ था l यह संस्थान औषधीय पौधों के उन्नत किस्म के बीज और नर्सरी तैयार करके किसानों को उगाने के लिए प्रदान करता था और फिर उसकी उपज को दवा उत्पादक कंपनियों को बिकवाने में किसानों और कंपनियों के बीच में मध्यस्तता का काम करके दोनों का काम आसान करता था जिससे कि औषधीय उपज से जुड़े किसान इसे उगाने को उत्साहित हो सकें l मगर किन्हीं कारणों से राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड ने इस संस्थान को सोलन स्थानांत्रित करने का निर्णय ले लिया जो कि जोगिंदर नगर के लोगों को मंजूर नहीं था और एक संघर्ष समिति का गठन करने 5 अगस्त से विरोध का बिगुल बजा दिया l संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि तब से लेकर आज तक जोगिंदर नगर में तीन बड़ी रैलियाँ भी विरोध में हुई और आयुष सचिव भारत सरकार से मुलाकात भी की गई और जल्द ही आयुष मंत्री से भी मुलाकात की जाएगी l क्रमिक अनशन के 38वें दिन बिहूँ पंचायत से नरेश धरवाल, दिनेश कुमार, सुशील कुमार व अभिषेक बैठे l इस अवसर पर अजय ठाकुर, कुशाल भारद्वाज, ब्रिज गोपाल अवस्थी, लाभ सिंह, रमेश कुमार, जय करण, सुभाष कुमार, प्रेम सिंह, कर्म चंद, प्रीतम चंद, संजीव कुमार, लकी आदि मौजूद रहे l
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में AICC की हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्रीमती रजनी पाटिल जी से की शिष्टाचार भेंट 
इस दौरान प्रदेश और कांग्रेस पार्टी से जुड़े विभिन्न विषयों पर की सार्थक चर्चा