उदयपुर नगर निगम से जुड़ी एक तस्वीर चर्चा में है। तस्वीर में नगर निगम के उप नगर नियोजक सिराजुद्दीन कार्यालय में कुर्सी पर आराम करते नजर आ रहे हैं। उनके सामने सरकारी फाइलों का ढेर भी दिखाई दे रहा है। तस्वीर सामने आने के बाद निगम की कार्यशैली और लंबित सरकारी कामकाज को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि, सिराजुद्दीन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उस समय उनकी तबीयत खराब थी और इसी वजह से वह कार्यालय में आराम कर रहे थे।
अब चर्चा इस बात को लेकर है कि तस्वीर में दिखाई दे रही फाइलों में से कितने मामलों पर काम लंबित है और कार्यालय में आने वाले आम लोगों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया किस स्थिति में है।
राजकाज के आधिकारिक रिकॉर्ड में सिराजुद्दीन का पद Deputy Town Planner, Nagar Nigam Udaipur दर्ज है#udaipur
#UdaipurNews #Udaipur #UdaipurNagarNigam #NagarNigamUdaipur #Sirajuddin #UdaipurNewsToday #UdaipurBreakingNews #RajasthanNews #RajasthanNewsToday #UdaipurViral #UdaipurCity #UdaipurLocalNews #NagarNigamNews #GovernmentOffice #UdaipurUpdate #RajasthanLatestNews #UdaipurHindiNews #NagarNiyojak #DeputyTownPlanner #UdaipurMunicipalCorporation #UdaipurNewsHindi #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #PalPalNews #UdaipurNewsLive #RajasthanNewsHindi