निर्माणाधीन शौचालय के कुएं में गिरा जहरीला सांप, ग्रामीणों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू कर अनुकूल वातावरण में छोड़ा
#letestअपडेट #VaranasiUpdate #LetestUpdate 👇
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के हाथी गांव में सोमवार की सुबह करीब 11:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक निर्माणाधीन मकान के सामने बने शौचालय के कुएं में जहरीला सांप गिर गया। सांप को कुएं में देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार, हाथी गांव निवासी मोनू पांडेय के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। मकान के सामने शौचालय के लिए बन रहे कुएं में अचानक एक जहरीला सांप गिर गया। सुबह ग्रामीणों की नजर कुएं के अंदर पड़े सांप पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सांप के जहरीला होने के कारण लोग काफी सहमे हुए थे। इसके बाद गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बाल्टी और रस्सी की मदद से सावधानीपूर्वक सांप को कुएं से बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने सांप को गांव से दूर सुरक्षित वातावरण में छोड़ दिया।
सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होकर खेतों में चले जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।