जालौन में सरेशाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपति को तमंचे के बल पर रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
घटना कैलिया थाना क्षेत्र के नरी-पहाड़गांव रोड पर नहर के पास की है।
पहाड़गांव निवासी दीपक सिरोठिया अपनी पत्नी सरिता के साथ रिश्तेदारी में आयोजित त्रियोदशी भोज से लौट रहे थे।
तभी पीछे से आए तीन बदमाशों ने तमंचा तानकर दोनों को रोक लिया और करीब 12 से 13 हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र और बीजासेन लूटकर फरार हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है।
Jalaun, Jalaun | Oct 1, 2026