‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सारण के सभी विद्यालयों में योग, ध्यान एवं ‘फिट इंडिया’ खेल सत्र का आयोजन
विभागीय निर्देशों के आलोक में एवं जिलाधिकारी, सारण के दिशा-निर्देश में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज सारण जिले के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग एवं ध्यान तथा ‘फिट इंडिया’ खेल सत्र का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग एवं ध्यान का अभ्यास किया तथा विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया। योग एवं ध्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, एकाग्रता एवं मानसिक संतुलन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया, वहीं ‘फिट इंडिया’ खेल सत्र के माध्यम से नियमित शारीरिक गतिविधियों एवं खेलों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, एकाग्रता, टीम भावना एवं खेल के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। जिले के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के प्रति अपना संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के शिक्षक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग, ध्यान एवं खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पूरा कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।
1 views | Saharsa, Bihar | Oct 8, 2026