बाढ़ प्रभावित इलाकों में मेडिकल कैंप से मिल रही स्वास्थ्य सेवाएं
छपरा। बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी को लेकर सारण में मेडिकल कैंप लगातार लगाए जा रहे हैं। मकेर, परसा, अमनौर, पानापुर, तरैया और दरियापुर के प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें कैंप के माध्यम से लोगों की जांच कर रही हैं।
मेडिकल कैंप में बीमार लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यकतानुसार दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। बाढ़ के बाद होने वाली संभावित स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रखा गया है।
जिला प्रशासन के निर्देश पर मेडिकल टीमों द्वारा प्रभावित इलाकों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार और स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
5 views | Saharsa, Bihar | Oct 8, 2026