राजसमंद के सेमल में विकास की नई तस्वीर गढ़ने का संकल्प, मोतीलाल घोटी ने बताया विजन #rajsamandnews
राजसमंद। राजसमंद जिले की सेमल ग्राम पंचायत से सरपंच प्रत्याशी मोतीलाल घोटी ने पंचायत के समग्र विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में कई आवश्यक विकास कार्य नहीं हो पाए हैं, जिन्हें वे सरपंच बनने पर प्राथमिकता से पूरा करवाना चाहते हैं। उनका लक्ष्य गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के साथ-साथ पंचायत का सर्वांगीण विकास करना है। घोटी ने कहा कि वे ऐसा विकास कार्य करवाना चाहते हैं, जो पिछले 50 वर्षों में नहीं हुआ हो और आने वाले 50 वर्षों तक भी उसकी मिसाल दी जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए गांव में लघु उद्योग स्थापित करने की इच्छा जताई। उनका मानना है कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी और ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मोतीलाल घोटी ने गांव के विकास, रोजगार सृजन और जनहित के कार्यों को अपनी प्राथमिकता बताते हुए राजसमंद जिले की सेमल ग्राम पंचायत को विकास की नई दिशा देने का संकल्प व्यक्त किया।
SemalVillage
GrampanchayatSemal
Sarpanchchunav
Panchayatelections