महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने से युवाओं को रोजगार तक, पसूंद सरपंच प्रत्याशी राजेंद्र टांक का संकल्प #rajsamandnews
राजसमंद। ग्राम पंचायत पासूंद से सरपंच प्रत्याशी राजेंद्र टांक ने बताया कि वे बचपन से ही सेवाभावी रहे हैं और हमेशा लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य पंचायत के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। राजेंद्र टांक ने व्यापारियों के हितों पर भी जोर देते हुए कहा कि व्यापारियों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। व्यापारियों को प्रोत्साहन और सहयोग मिलने से पंचायत के विकास को गति मिलेगी तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को आगे लाने, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और आत्मनिर्भर बनाने की बात कही। राजेंद्र टांक के अनुसार, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर ही समाज और पंचायत के विकास को नई दिशा दी जा सकती है।
GramPanchayatPasoond
RajsamandPasoond
PasoondVillage
Rajsamandnews
Sarpanchchunav
Panchayatelections
Nathdwara, Rajsamand | Oct 14, 2026