घोड़च में सरपंच प्रत्याशी यशोदा उर्फ स्वीटी डांगी का संकल्प, सबसे पहले दूर करेंगी पानी की समस्या!
राजसमंद जिले में नाथद्वारा के पास स्थित घोड़च ग्राम पंचायत से सरपंच प्रत्याशी के रूप में यशोदा उर्फ स्वीटी डांगी चुनावी मैदान में हैं। LLB, BCOM और CA की पढ़ाई कर चुकीं स्वीटी डांगी अब सरपंच बनकर ग्रामीणों की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि सरपंच बनने पर उनकी पहली प्राथमिकता गांव की पेयजल समस्या का समाधान करना रहेगा। इसके साथ ही वे खेलकूद को बढ़ावा देने, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देना चाहती हैं। स्वीटी डांगी का लक्ष्य घोड़च ग्राम पंचायत में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ शिक्षा, खेल और रोजगार के क्षेत्र में विकास को गति देना है।
.
#Rajsamandnews #Sarpanchchunav #Jaivardhannews