सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को अपने जाल में फंसाने वाले युवक को ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा है। उसके मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं। आरोपी 40 से 50 साल की विधवा, तलाकशुदा और अविवाहित महिलाओं से दोस्ती करता था। वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक हरकतें करवाकर उनकी अश्लील रिकॉर्डिंग करता था। टारगेट की गई महिलाओं में पुलिस एएसआई, डॉक्टर और साध्वी भी शामिल हैं।
#crimenews #gwaliorpolice #gwaliornews #newsimpact #gwalior SP Gwalior