#सांवेर के ग्राम कंपेल में शक्ति संकुल स्तरीय संगठन की साधारण सभा आयोजित
सांवेर। ग्राम कंपेल में शक्ति संकुल स्तरीय संगठन की साधारण सभा में तुलसी सिलावट केबिनेट मंत्री ने सहभागिता कर ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर चर्चा की गई। सभा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्व-सहायता समूहों के माध्यम से परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी और उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि महिला सशक्तिकरण से परिवार और गांव की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलती है। महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। सभा में यह संकल्प व्यक्त किया गया कि हर महिला सक्षम बने, हर परिवार समृद्ध बने और हर गांव आत्मनिर्भर बने।