Public App Logo
Profile Picture

यशस्वी दुनिया

@yashasvi_duniya
933Followers
0Following
*गौर से देखिए... बोर्ड है या पेड़ों के बीच छुपा हुआ सरकारी राज?*
राजस्थान यह झालावाड़ जिले के चौमहला को  मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के सुवासरा में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को यह बताने के लिए लगाया गया सांकेतिक बोर्ड कि अब आप मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं, इन दिनों खुद ही पेड़ों की ओट में छिपा बैठा है। बोर्ड इतना छिप गया है कि उसे ढूंढने के लिए शायद यात्रियों को अलग से मेहनत करनी पड़े।
सड़क से गुजरने वालों की नजर तो इस पर नहीं पड़ रही, लेकिन सवाल यह है कि क्या मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग संभाग मंदसौर के जिम्मेदार अधिकारियों की नजर भी इस बोर्ड पर नहीं पड़ी? पेड़ों की शाखाएं और पत्तियां बोर्ड को इस तरह ढंक चुकी हैं कि इसका उद्देश्य ही अधूरा नजर आ रहा है।
अब सवाल यही है कि जिम्मेदारों की नजर पहले पड़ेगी या पेड़ और घने होंगे? बोर्ड के सामने पेड़ों की आवश्यक छंटाई कराकर इसे स्पष्ट रूप से दिखाई देने योग्य बनाने की जरूरत है।
🏆 एशियाड खेलों में भारत का ऐतिहासिक परचम! 🇮🇳✨
क्रिकेट के महामुकाबले में भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तान को मात देकर  स्वर्ण पदक  अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक और गौरवान्वित करने वाली जीत पर पूरी भारतीय टीम को हार्दिक बधाई! 🎉🥳
🇮🇳 भारत माता की जय! 🇮🇳

<nis:link nis:type=tag nis:id=asiangames nis:value=AsianGames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=teamindia nis:value=TeamIndia nis:enabled=true nis:link/>
मंदसौर के मनीष जी भावसार जिन्होंने गृहस्थ जीवन त्याग कर सन्यासी जीवन अपनाया उन्हें आमजन अब स्वामी मृत्युंजय चैतन्य महाराज जी के नाम से जानेंगे।
सुसनेर  उपचुनाव 
भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी 960 वोटों से चुनाव जीते....
नीमच में नशे के खिलाफ पुलिस की जागरूकता रैली 🚨
मद्य निषेध सप्ताह के तहत शहर में निकली रैली, युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहने का दिया संदेश।
देहरादून के धर्मावाला में तेज रफ्तार बलेनो बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकराई, घर का गेट तोड़कर पलटी। गनीमत रही कि बाहर मौजूद बच्चे और लोग बाल-बाल बच गए। हादसा CCTV में कैद।
🚆🇮🇳 चिनाब ब्रिज पर वंदे भारत की रफ्तार का ऐतिहासिक नजारा! पहली बार ट्रेन ने 100 किमी/घंटा की स्पीड से दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल को पार किया। भारतीय रेलवे की इस उपलब्धि ने एक बार फिर देश की इंजीनियरिंग क्षमता और आधुनिक रेल यात्रा की झलक दिखाई। 🇮🇳✨
<nis:link nis:type=tag nis:id=vandebharat nis:value=VandeBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chenabbridge nis:value=ChenabBridge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indianrailways nis:value=IndianRailways nis:enabled=true nis:link/>
CNG स्टेशन पर बड़ा हादसा! 🚨 कार का गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ दो हिस्सों में फटा, हादसे में दो लोग घायल। मामले की जांच जारी।
मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पश्चिम मध्य रेल, कोटा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति सं. 582/2026-27 | दिनांक : 02.10.2026

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कोटा कारखाना में चला स्वच्छता अभियान

करीब 250 महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने लिया भाग, स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई

कोटा। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत कोटा कारखाना में मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री सुधीर कुमार सरवरिया के निर्देशन में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में करीब 250 महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने सहभागिता कर कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान के दौरान मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री सुधीर कुमार सरवरिया ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा दैनिक जीवन और कार्यस्थल पर स्वच्छता को निरंतर बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उप मुख्य यांत्रिक अभियंता श्री दिलीप सिंह मीणा, वर्क्स मैनेजर श्री राजेश पटेल, सहायक वर्क्स मैनेजर श्री कृष्ण बेरवा, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री सी.एल. बैरवा, डब्ल्यूसीआरएमएस अध्यक्ष श्री भरत लाल मीणा, एससी/एसटी एसोसिएशन अध्यक्ष श्री विजय कुमार मीणा, श्री सुरेन्द्र सिंह, ओबीसी संगठन अध्यक्ष श्री नीरज सिंह, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता श्री तारा चन्द सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अभियान के माध्यम से कर्मचारियों को स्वच्छ कार्यस्थल, बेहतर कार्य वातावरण तथा स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संदेश दिया गया।
ब्रेकिंग न्यूज़ 
🚨 नारायणगढ़–सोम्या के बीच भीषण सड़क हादसा, नीमच जिले के 3 लोगों की जा·xxन गई, एक महिला गंभीर घायल | देखिए यशस्वी दुनिया का LIVE कवरेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी।
झालावाड़ के एसआरजी-जनाना अस्पताल में गंभीर हालत में पहुंची 17 वर्षीय किशोरी के इलाज में देरी को लेकर परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों के अनुसार, वे करीब डेढ़ घंटे तक मरीज को लेकर एसआरजी और जनाना अस्पताल के बीच भटकते रहे। इलाज शुरू नहीं होने पर गुस्साए परिजन मरीज को ट्रॉली में लेकर अस्पताल के बाहर हाईवे पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मरीज को आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jhalawar nis:value=Jhalawar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jhalrapatan nis:value=Jhalrapatan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=srghospital nis:value=SRGHospital nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hospitalnews nis:value=HospitalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/>
नारायणगढ़–सौम्या के बीच भीषण सड़क हादसा, नीमच जिले के तीन लोगों की जाxx·न गई
नारायणगढ़। नारायणगढ़ और सौम्या के बीच शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में नीमच जिले के तीन लोगों की जा·xxन जाने की जानकारी सामने आई है। हादसे में जितेंद्र पिता राजमल और बबलू पिता राजमल, दोनों सगे भाइयों सहित पिपलिया निवासी पुष्कर  पिपलिया राव जी की जा·न गई।
हादसे में पुष्कर राव की पत्नी रेखा पति पुष्कर गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हादसे के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने आना बाकी है।
व्हाट्सएप पर निवेश का झांसा देकर 14 लाख की ठगी, सोनीपत से 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। व्हाट्सएप के जरिए यूएस ड्रॉप शिपिंग बिजनेस में निवेश कर घर बैठे मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर करीब 14 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को मंदसौर पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खाते में ठगी की करीब 10 लाख रुपये की राशि होल्ड/फ्रीज कराई है। न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद यह राशि पीड़ित को वापस दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार दलौदा निवासी फरियादी कौशल (परिवर्तित नाम) को 12 दिसंबर 2025 को अनजान व्हाट्सएप नंबर से यूएस ड्रॉप शिपिंग बिजनेस में निवेश का प्रस्ताव मिला था। शुरुआत में पीड़ित ने निवेश से इनकार किया, लेकिन आरोपी लगातार संपर्क करता रहा और विदेशी बाजार में निवेश कर अच्छा रिटर्न दिलाने का भरोसा देता रहा। आरोपी एआई से तैयार फर्जी पोर्टफोलियो के जरिए मुनाफा दिखाता था।

पीड़ित ने शुरुआत में 4 लाख रुपये निवेश किए। कुछ समय बाद आरोपी ने 4 लाख रुपये मूलधन के साथ 70 हजार रुपये मुनाफे के रूप में वापस कर दिए। इससे पीड़ित का भरोसा बढ़ गया। इसके बाद अधिक निवेश पर ज्यादा मुनाफे का लालच देकर आरोपी ने पीड़ित और उसके मित्र से कुल 14 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।

निश्चित अवधि पूरी होने पर रकम वापस मांगने पर आरोपी ने पैसे अटकने का बहाना बनाया और 8 लाख रुपये और निवेश करने पर पूरी रकम लौटाने की बात कही। आरोपी ने विश्वास कायम रखने के लिए अपना नाम, पिता का नाम, सरनेम और पता बदलकर फर्जी आधार कार्ड व पैन कार्ड भी भेजे। ठगी का संदेह होने पर पीड़ित ने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की और दलौदा थाने में आवेदन दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल और एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण जितेंद्र भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपी की पहचान स्थापित की।

पुलिस टीम सोनीपत, हरियाणा पहुंची, जहां आरोपी के घर पर ताला मिला। तकनीकी विश्लेषण और लगातार निगरानी के बाद पुलिस ने आरोपी सिद्धांत पिता दुर्गादास दहिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी पटेल नगर, सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आईफोन कंपनी के दो मोबाइल और मोटोरोला कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल, करीब 3 लाख रुपये कीमत के, तथा उसके मूल आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किए हैं। साथ ही ठगी की करीब 10 लाख रुपये की राशि आरोपी के खाते में लिक्विड फ्रीज कराई गई है।

पुलिस आरोपी से मनी ट्रेल, अन्य साइबर अपराधों और गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी दलौदा उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी, सहायक उप निरीक्षक कैलाश बघेल, दलौदा पुलिस टीम और साइबर सेल मंदसौर की भूमिका सराहनीय रही
महू नीमच हाईवे मार्ग पिपलियामंडी थाना अंतर्गत, बही चौपाटी पर दो कारो में भिड़ंत, 100 डायल पहुची मौके पर।
ट्रेन में नहीं मिली सीट तो युवक ने महिला को जड़ा थप्पड़, अमीरों के लिए वंदे भारत जैसी ट्रेने चलीं लेकिन गरीबों के लिए क्यों नहीं चलाई कोई ट्रेन ?
अभी समय 'किनारे' खड़े होने का नहीं..!

श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सबसे दूर किनारे खड़े हुए तो प्रदेश प्रभारी विप्लव देव ने सीएम के सामने उन्हें अपने पास बुलाकर खड़ा करवाया..! अब ये दृश्य चर्चा का केंद्र है।

देखे पूरा वीडियो
जबलपुर में EOW की टीम ने कार्रवाई करते हुए पटवारी मनोज बघेल को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोप है कि दुकान के नामांतरण के बदले पटवारी ने फरियादी से रिश्वत की मांग की थी।

रिश्वत की रकम लेने के लिए पटवारी ने फरियादी को मनमोहन नगर स्थित गायत्री मंदिर के पास बुलाया था। इसी दौरान पहले से मौजूद EOW की टीम ने उसे रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
इंदौर। छावनी में निगम का बड़ा एक्शन!

इंदौर मास्टर प्लान की सड़क निर्माण की राह में आ रहे बाधक को हटाने के लिए नगर निगम का अमला छावनी पहुंच गया है। पूर्व कांग्रेसी और वर्तमान भाजपाई भरत मथुरावाला के प्रतिष्ठान के बाधक हिस्से को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल निगम का अमला मशीनों के साथ मैन्युअली भी बाधक हिस्सा हटा रहा है। 

मौके पर अपर आयुक्त आकाश सिंह और प्रखर सिंह भी मौजूद हैं और पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। छावनी में पहले भी सड़क चौड़ीकरण के लिए बड़ी कार्रवाई हो चुकी है और कुछ निर्माणों को अलग-अलग कारणों से उस वक्त राहत मिली थी। मई में निगम ने मास्टर प्लान के तहत छावनी में करीब 60 फीट सड़क के लिए बाधक निर्माण हटाए थे। मथुरावाला के प्रतिष्ठान पर कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
Video 20
<nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/> में डीआरआई और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 7.116 किलो एम्फेटामाइन जब्त की है। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 5.69 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में कर्नाटक निवासी तीन आरोपियों रुकसार उन्नीसा, मुकहीत पाशा और मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार किया गया है।
30 सितंबर की सुबह सूचना के आधार पर टीम ने उज्जैन-देवास टोल प्लाजा के पास कर्नाटक नंबर की काली महिंद्रा थार को रोकने की कोशिश की। चालक बैरिकेड तोड़कर भाग निकला, जिसके बाद टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक पीछा किया। बिचौली मर्दाना के पास पेट्रोल पंप पर वाहन को रोककर तीनों को पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान थार की पीछे लगी स्टेपनी के अंदर छिपाकर रखे 21 पैकेट मिले। इनमें सफेद-पीले रंग का क्रिस्टलीय पदार्थ था, जिसकी जांच में एम्फेटामाइन की पुष्टि हुई। तीनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=indore nis:value=indore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ujjain nis:value=ujjain nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drugsafety nis:value=drugsafety nis:enabled=true nis:link/>
कैप्टन स्मित मछार से PM मोदी की फोन पर बातचीत, बोले- दर्द में हनुमान चालीसा का पाठ करता रहा 🇮🇳✈️

फ्लाईदुबई की उड़ान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना।

बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने उस मुश्किल वक्त को याद करते हुए बताया कि जब भी वह दर्द में होते हैं, तो हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। उन्होंने कहा कि उस समय भी वह लगातार हनुमान चालीसा का पाठ करते रहे।

कैप्टन स्मित ने प्रधानमंत्री से बातचीत को अपने लिए बेहद गर्व का क्षण बताया। उनकी बातों से यह भी सामने आया कि गंभीर परिस्थिति के बीच उन्होंने खुद को मानसिक रूप से संभालने के लिए प्रार्थना का सहारा लिया।

मुश्किल हालात में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को सुरक्षित उतारने वाले कैप्टन स्मित के साहस की देशभर में सराहना हो रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=pmmodi nis:value=PMModi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=flydubai nis:value=flydubai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trendingpost nis:value=trendingpost nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=newspost nis:value=newspost nis:enabled=true nis:link/>
उज्जैन की शाही मस्जिद में बड़ा हादसा, मीनार उतारने के दौरान क्रेन से नीचे गिरा मीनार। घटना का वीडियो सामने आया है।
रतलाम: एसपी अमित कुमार द्वारा 11 निरीक्षकों के तबादले। 9 थाने पर नए प्रभारी।