दलौदा में ब्रिज के गड्ढे में फंसा बस का पहिया, मौके पर जुटी भीड़
दलौदा। कृष्णा रिसोर्ट के पास स्थित ब्रिज पर बने गड्ढे में एक बस का पिछला पहिया फंस गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बस को गड्ढे से बाहर निकालने के लिए लोगों ने मदद की।
काफी मशक्कत के बाद बस को बाहर निकाल लिया गया। घटना के चलते कुछ समय तक मौके पर परेशानी की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों ने ब्रिज पर बने गड्ढे की मरम्मत की मांग की है।