🚨 पेट्रोल पंप की कोठरी में सेल्समैन का शव फंदे से लटका मिला, मचा हड़कंप 🚨
अमृतपुर। थाना क्षेत्र के किराचन गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करने वाले युवक भूपेंद्र पुत्र आदेश का शव परिसर में बनी कोठरी में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला।
बताया जा रहा है कि एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के जगतपुर निवासी भूपेंद्र करीब चार दिन पहले ही अपने चाचा के साथ पेट्रोल पंप पर काम करने आया था। मंगलवार रात उसका साथी किसी काम से बाहर गया था। इसी दौरान भूपेंद्र कमरे में चला गया और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसका शव फंदे से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया।
🔎 सुसाइड नोट मिलने की चर्चा, पुलिस ने नकारा
घटना के बाद ग्रामीणों में युवक के पास सुसाइड नोट मिलने की चर्चा रही, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मोबाइल समेत अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।
💔 परिजनों में मचा कोहराम
भूपेंद्र तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। मौत की खबर मिलते ही मां पुष्पा, भाई कार्तिक और बहन नंदिनी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
📍 अमृतपुर | फर्रुखाबाद
#Amritpur #Farrukhabad #BreakingNews #FarrukhabadNews #AmritpurNews #CrimeNews #LatestNews #UttarPradeshNews #NewsUpdate #ViralNews