🚨🌊 बिजनौर के शेरकोट में खो नदी का जलस्तर बढ़ा, सभी 12 गेट खोले गए; प्रशासन अलर्ट!
बिजनौर/शेरकोट। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में दिखाई देने लगा है। शेरकोट क्षेत्र से गुजरने वाली खो नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद सिंचाई विभाग ने नदी पर बने सभी 12 गेट खोल दिए हैं।
🌊 विभाग के अनुसार शाम तक नदी में पानी का बहाव करीब 47 हजार क्यूसेक तक पहुंचने की संभावना है। रात में जलस्तर और बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट रखा गया है। तेज बहाव के साथ नदी में लकड़ियां व अन्य मलबा भी बहकर आने की सूचना है।
⚠️ नदी किनारे रहने वाले लोग रहें सतर्क!
प्रशासन ने लोगों से नदी के आसपास जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। निचले इलाकों में भी निगरानी बढ़ाई जा रही है।
📢 बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही न करें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।
#बिजनौर #शेरकोट #खोनदी #BijnorNews #Sherkot #बाढ़_का_खतरा #जलस्तर #सिंचाई_विभाग #प्रशासन_अलर्ट #बारिश #FloodAlert #BreakingNews #UPNews #LatestNews