🚨 रास्ता पूछने के बहाने किसान की जेब काटी, 50 हजार रुपये लेकर टप्पेबाज फरार!
कंपिल। रास्ता पूछने के बहाने बाइक पर लिफ्ट देकर टप्पेबाजों ने किसान की जेब से 50 हजार रुपये पार कर दिए। बाइक से उतरने के बाद किसान को रुपये गायब होने की जानकारी हुई। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी, लेकिन तब तक दोनों आरोपी बाइक लेकर फरार हो चुके थे।
कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव बहोरा निवासी राजेंद्र यादव मंगलवार सुबह भैंस खरीदने के लिए फुलू नगला जा रहे थे। कंपिल बाईपास के पास बाइक पंचर होने के बाद साथी बाइक ठीक कराने चले गए। इसी दौरान पीछे से आए दो युवकों ने अटैना जाने का रास्ता पूछा और राजेंद्र को अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि इसी दौरान उनकी जेब काटकर 50 हजार रुपये निकाल लिए गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। इसी दौरान पीड़ित के साथ आए एक युवक और पुलिसकर्मी के बीच मोबाइल फोन व पासवर्ड को लेकर विवाद होने की बात सामने आई। पुलिस युवक को थाने ले गई। हालांकि थाना प्रभारी नितिन कुमार ने विवाद और हाथापाई की घटना से इनकार किया है।
👉 पुलिस मामले की जांच में जुटी है और टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।
#कंपिल #फर्रुखाबाद #टप्पेबाजी #टप्पेबाज #क्राइम_न्यूज #अपराध #पुलिस #किसान #50हजार #सीसीटीवी #उत्तरप्रदेश #FarrukhabadNews #CrimeNews #BreakingNews #LocalNews