Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
actor.sagar.gupta
No video available
अभिनेता सागर गुप्ता की तरफ से आप सभी देशवासियों को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं 🌼🌼🌺🌺😊🙏 #actorsagargupta#होली
Orai, Jalaun
| Mar 18, 2022
#actorsagargupta
#होली
#other
MORE NEWS
अपनों की तरह बुजुर्गों के बीच पहुंचे डीएम समीर,सम्मान पाकर खिल उठे चेहरे
Orai, Jalaun | Oct 1, 2026
ख़बर का असर Bol Do Bharat के वीडियो को संज्ञान में लेकर चेता जल निगम, जारी किया प्रेस नोट 👇 अंकुर श्रीवास्तव ✍️ आप फोटो-वीडियो भेजिए, सड़कों को दुरुस्त करने के लिए जल निगम (ग्रामीण) तैयार पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का महाभियान 01 अक्टूबर से ग्रामीणों के लिए जल सारथी ऐप पर विशेष सुविधा, प्रदेश मुख्यालय से शिकायतों की निगरानी जालौन, 30 सितंबर 2026- गांव-गांव तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई ग्रामीण सड़कों को दुरुस्त करने के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) द्वारा वृहद रोड रेस्टोरेशन अभियान शुरू किया जा रहा है। प्रदेश भर में 01 अक्टूबर 2026 से चलने वाले इस अभियान के लिए सड़कों को चिह्नित कर लिया गया है। यदि आपके गांव की सड़क पाइपलाइन बिछाने के बाद अब तक दुरुस्त नहीं हुई है, तो आप जल सारथी ऐप के माध्यम से फोटो और वीडियो भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत का तत्त्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों के माध्यम से सड़क के दुरुस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्राप्त शिकायतों की निगरानी उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) मुख्यालय स्तर से की जा रही है। उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) द्वारा जनपद जालौन के 359 गांवों में पेयजलापूर्ति की जा रही है। शेष गांवों में पेयजलापूर्ति शुरू करने की चरणबद्ध प्रक्रिया चल रही है। घर-घर तक पानी पहुंचाने के लिए जनपद में बिछाई गई पाइपलाइन तथा पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों का विवरण संकलित किया गया है। जनपद जालौन में पेयजलापूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाए जाने हेतु कुल 1949 किलोमीटर सड़क को तोड़ने / खोदने की आवश्यकता पड़ी। इनमें से 1720 किलोमीटर सड़क का मरम्मत / दुरुस्तीकरण कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष 229 किलोमीटर सड़क को दुरुस्त करने के लिए वृहद स्तर पर दिनांक 01.10.2026 तक अभियान शुरू किया जा रहा है। जल सारथी ऐप करें इंस्टॉल गांवों में पेयजल योजनाओं से संबंधित शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 18001212164, जल निगम (ग्रामीण), जालौन कन्ट्रोल रूम नं0:-6306811938 एवं जल सारथी ऐप सहित विभिन्न माध्यम उपलब्ध हैं। इन माध्यमों से सड़क सम्बन्धी शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। हालांकि, रोड रेस्टोरेशन अभियान को देखते हुए जल सारथी ऐप पर विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए अपने मोबाइल में जल सारथी ऐप इंस्टॉल करें। इसका लिंक https://play-google-com/store/apps/details\id³¼com-jal-sarthi है। ऐप खोलने के बाद 'सड़क पुनर्स्थापना / मरम्मत अभियान' के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना नाम, गांव का नाम और पूरा पता दर्ज करते हुए सड़क की स्थिति से संबंधित फोटो और वीडियो अपलोड करें। प्राप्त शिकायत को संबंधित अधिकारियों तक भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अधिशासी अभियन्ता द्वारा बताया कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान प्रदेश में विभिन्न प्रकार की सड़कों को खोदने की आवश्यकता पड़ी। पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद अधिकांश सड़कों का पुनर्स्थापना कार्य कराया जा चुका है। शेष सड़कों के पुनर्स्थापना कार्य के लिए 01 अक्टूबर से प्रदेशभर में एक साथ वृहद रोड रेस्टोरेशन अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों के पुनर्स्थापना एवं दुरुस्तीकरण का कार्य युद्धस्तर पर कराया जाएगा।
Orai, Jalaun | Oct 1, 2026
जब अपनों की तरह मिले डीएम समीर, खिल उठे वृद्धजनों के चेहरे वृद्ध आश्रम पहुंचकर डीएम ने बुजुर्गों से आत्मीय संवाद कर जाना हाल, माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मान, लिया आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में कराया स्वास्थ्य परीक्षण अंकुर श्रीवास्तव ✍️ #oraijalaun #jalaunnews #orai #boldobharat
Orai, Jalaun | Oct 1, 2026
बाजार से गलियों तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, डीएम ने दिए व्यापक सफाई के निर्देश धार्मिक स्थलों, चौराहों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ कचरे का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश अंकुर श्रीवास्तव ✍️ उरई। जिलाधिकारी समीर ने कलेक्ट्रेट सभागार से जनपद के समस्त नगर निकायों एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक कर विशेष सफाई अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान को पूरी गंभीरता और व्यापकता के साथ चलाया जाए, ताकि नगरीय क्षेत्रों में कहीं भी गंदगी दिखाई न दे और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित हो सके।जिलाधिकारी ने बाजारों, धार्मिक स्थलों, मुख्य मार्गों, चौराहों, नालियों, सार्वजनिक स्थलों तथा महापुरुषों की मूर्तियों के आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल प्रमुख स्थानों तक ही अभियान सीमित न रहे, बल्कि भीतरी एवं आवासीय क्षेत्रों की गलियों में भी व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान उपलब्ध सभी आवश्यक संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए तथा सफाई के बाद एकत्रित कचरे का निर्धारित नियमों एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सफाई कार्य की नियमित निगरानी करने तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि अभियान का वास्तविक प्रभाव धरातल पर दिखाई दे। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष सफाई अभियान को जनभागीदारी से और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इसी क्रम में यदि किसी वार्ड, मोहल्ले अथवा क्षेत्र में सफाई नहीं हुई है या कहीं गंदगी पड़ी है तो आम नागरिक इसकी सूचना देकर प्रशासन का सहयोग कर सकते हैं। नागरिक मोबाइल नंबर 9936256363 पर फोन कर अपने क्षेत्र की सफाई संबंधी जानकारी दे सकते हैं, ताकि संबंधित अधिकारी को तत्काल अवगत कराकर आवश्यक कार्रवाई एवं सफाई सुनिश्चित कराई जा सके।उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किए जा रहे सफाई कार्यों और उसके परिणामों को जनसामान्य तक पहुंचाया जाए, जिससे नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ नगरीय वातावरण के निर्माण में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो। #dmjalaun #orai #jalaun #boldobharat
Orai, Jalaun | Oct 1, 2026
उरई शहर में बनी कांशीराम कॉलोनी में नरकीय जीवन जीने को मज़बूर रहवासी, खुले सीवर, नाली और जगह-जगह सड़ रहा कूड़ा दे रहा बीमारी को दावत अंकुर श्रीवास्तव ✍️ उरई (जालौन)। उरई शहर की कांशीराम कॉलोनी में गंदगी और जलभराव की समस्या से रहवासी परेशान हैं। कॉलोनी में जगह-जगह खुले सीवर, गंदगी से बजबजाती नालियां और सड़ता हुआ कूड़ा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। रहवासियों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था न होने के चलते कॉलोनी में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। रहवासियों ने कॉलोनी में फैली गंदगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर नगर पालिका परिषद उरई की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नियमित सफाई और कूड़ा उठाने की व्यवस्था नहीं होने से स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से कॉलोनी में सफाई अभियान चलाने, खुले सीवर व नालियों की सफाई कराने तथा नियमित रूप से कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। रहवासियों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। #orai #jalaun #dmjalaun #boldobharat
Orai, Jalaun | Oct 1, 2026
SDM-CO के अचानक निरीक्षण से ARTO कार्यालय में मचा हड़कंप, तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित अंकुर श्रीवास्तव ✍️ उरई (जालौन)। उरई स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (ARTO) में बुधवार को सदर एसडीएम उत्तम कुमार और सीओ ने अचानक निरीक्षण किया। अधिकारियों के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर सदर एसडीएम उत्तम कुमार ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों और कामकाज की स्थिति का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ARTO कार्यालय परिसर में घूम रहे कुछ संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की गई। अधिकारियों ने कार्यालय में अनधिकृत रूप से घूमने वाले लोगों की मौजूदगी को लेकर भी जानकारी ली। SDM और CO के अचानक निरीक्षण को लेकर कार्यालय में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। #jalaun #orai #arto #boldobharat
Orai, Jalaun | Oct 1, 2026
विकास या विनाश? #oraijalaun #jalaunnews #upnews #dmjalaun
Orai, Jalaun | Oct 1, 2026
वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. लोकेन्द्र सिंह बने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय खेल परिषद के सदस्य अंकुर श्रीवास्तव ✍️ उरई (जालौन)। भारतीय जनता पार्टी जनपद जालौन के वरिष्ठ नेता डॉ. लोकेन्द्र सिंह को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की खेल परिषद का सदस्य बनाया गया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। डॉ. लोकेन्द्र सिंह के खेल परिषद में सदस्य बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। माना जा रहा है कि विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों से जुड़े विषयों पर परिषद के स्तर पर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
Orai, Jalaun | Oct 1, 2026
बाजार से गलियों तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, डीएम ने दिए व्यापक सफाई के निर्देश धार्मिक स्थलों, चौराहों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ कचरे का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश उरई (जालौन)। जिलाधिकारी समीर ने कलेक्ट्रेट सभागार से जनपद के समस्त नगर निकायों एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक कर विशेष सफाई अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान को पूरी गंभीरता और व्यापकता के साथ चलाया जाए, ताकि नगरीय क्षेत्रों में कहीं भी गंदगी दिखाई न दे और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित हो सके।जिलाधिकारी ने बाजारों, धार्मिक स्थलों, मुख्य मार्गों, चौराहों, नालियों, सार्वजनिक स्थलों तथा महापुरुषों की मूर्तियों के आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल प्रमुख स्थानों तक ही अभियान सीमित न रहे, बल्कि भीतरी एवं आवासीय क्षेत्रों की गलियों में भी व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान उपलब्ध सभी आवश्यक संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए तथा सफाई के बाद एकत्रित कचरे का निर्धारित नियमों एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सफाई कार्य की नियमित निगरानी करने तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि अभियान का वास्तविक प्रभाव धरातल पर दिखाई दे। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष सफाई अभियान को जनभागीदारी से और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इसी क्रम में यदि किसी वार्ड, मोहल्ले अथवा क्षेत्र में सफाई नहीं हुई है या कहीं गंदगी पड़ी है तो आम नागरिक इसकी सूचना देकर प्रशासन का सहयोग कर सकते हैं। नागरिक मोबाइल नंबर 9936256363 पर फोन कर अपने क्षेत्र की सफाई संबंधी जानकारी दे सकते हैं, ताकि संबंधित अधिकारी को तत्काल अवगत कराकर आवश्यक कार्रवाई एवं सफाई सुनिश्चित कराई जा सके।उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किए जा रहे सफाई कार्यों और उसके परिणामों को जनसामान्य तक पहुंचाया जाए, जिससे नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ नगरीय वातावरण के निर्माण में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो।
Orai, Jalaun | Oct 1, 2026