उरई शहर में बनी कांशीराम कॉलोनी में नरकीय जीवन जीने को मज़बूर रहवासी, खुले सीवर, नाली और जगह-जगह सड़ रहा कूड़ा दे रहा बीमारी को दावत
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
उरई (जालौन)। उरई शहर की कांशीराम कॉलोनी में गंदगी और जलभराव की समस्या से रहवासी परेशान हैं। कॉलोनी में जगह-जगह खुले सीवर, गंदगी से बजबजाती नालियां और सड़ता हुआ कूड़ा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। रहवासियों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था न होने के चलते कॉलोनी में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। रहवासियों ने कॉलोनी में फैली गंदगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर नगर पालिका परिषद उरई की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नियमित सफाई और कूड़ा उठाने की व्यवस्था नहीं होने से स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से कॉलोनी में सफाई अभियान चलाने, खुले सीवर व नालियों की सफाई कराने तथा नियमित रूप से कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। रहवासियों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
#orai #jalaun #dmjalaun #boldobharat
Orai, Jalaun | Oct 1, 2026