वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. लोकेन्द्र सिंह बने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय खेल परिषद के सदस्य
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
उरई (जालौन)। भारतीय जनता पार्टी जनपद जालौन के वरिष्ठ नेता डॉ. लोकेन्द्र सिंह को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की खेल परिषद का सदस्य बनाया गया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। डॉ. लोकेन्द्र सिंह के खेल परिषद में सदस्य बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। माना जा रहा है कि विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों से जुड़े विषयों पर परिषद के स्तर पर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
Orai, Jalaun | Oct 1, 2026