कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार पीएम पोषण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण, स्वच्छ एवं गर्म पका हुआ मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गत दिवस प्रभारी अधिकारी श्रीमती सीमा उपाध्याय द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों के शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर श्री वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मध्यान्ह भोजन वितरण में लापरवाही बरतने वाले समूहों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी तथा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित समूहों को हटाया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान विकासखंड करैरा के शासकीय एकीकृत प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सिरसौद तथा शासकीय प्राथमिक विद्यालय टोडा, विकासखंड पिछोर के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय भौंती तथा शासकीय प्राथमिक विद्यालय पगरा और विकासखंड खनियाधाना के शासकीय एकीकृत शाला श्रीनगर, शासकीय एकीकृत शाला एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय मानपुरा तथा एकीकृत शासकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय गजोरा की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, वितरण की नियमितता, साफ-सफाई, रसोईघर की स्वच्छता तथा विद्यार्थियों के लिए पेयजल की उपलब्धता का जायजा लिया गया।
#shivpuri
4 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026