#नगर_निगम_का_झूठ_उजागर..
भरतपुर। भीषण गर्मी और कड़कड़ाती धूप के बीच घर-घर जाकर जनगणना का काम पूरा करने वाले कर्मचारियों का सब्र अब जवाब दे चुका है। लंबे समय से मानदेय के इंतजार में बैठे इन कर्मियों ने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। कर्मचारियों का कहना है कि हाड़-तोड़ मेहनत के बावजूद उन्हें भुगतान के नाम पर केवल आश्वासन देकर टरकाया जा रहा है। विवाद तब और गहरा गया जब नगर निगम अधिकारियों ने कथित तौर पर एक प्रेस नोट जारी कर यह दावा कर दिया कि सभी कर्मियों का बकाया भुगतान किया जा चुका है। अधिकारियों के इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए गुस्साए कर्मियों ने इसे सरासर झूठ करार दिया है। उनका कहना है कि खाते में एक भी रुपया नहीं आया और कागजों में भुगतान दिखाकर उन्हें बेवकूफ बनाया जा रहा है। निगम के इस रवैये से नाराज कर्मचारियों में अब खुलकर आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Bharatpur, Bharatpur | Aug 18, 2026