गांधी-शास्त्री जयंती पर मॉडल स्कूल करौली में विविध प्रतियोगिताएं, विजेता विद्यार्थी हुए सम्मानित
करौली, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल ब्लॉक करौली में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं रघुपति राघव राजाराम भजन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों में स्वच्छता, स्वस्थ जीवन शैली, रचनात्मकता, खेल भावना एवं महापुरुषों के आदर्शों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया।
स्वच्छता प्रतियोगिता में कक्षा 10 प्रथम, कक्षा 2 द्वितीय तथा कक्षा 8 तृतीय रही। निबंध प्रतियोगिता में परी मित्तल कक्षा 10 प्रथम, अवना प्रजापत कक्षा 12-B द्वितीय तथा सुरभि ओझा कक्षा 12-B तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में परी गुप्ता कक्षा 10 प्रथम, लवली भदोरिया कक्षा 9-B द्वितीय तथा मानवी खतौलिया कक्षा 8-A तृतीय रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में शिवानी कक्षा 10 प्रथम, काजल जाटव कक्षा 11 B द्वितीय तथा लक्षिता कक्षा 8-A तृतीय स्थान पर रहीं।
महात्मा गांधी के जीवन चरित्र पर आधारित लघु नाटक का मंचन भी किया गया, जिसमें नमन शर्मा, राजवीर, उत्कर्ष एवं अनुज सहित विद्यार्थियों ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। गांधीजी एवं शास्त्रीजी के जीवन और विचारों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
गांधीजी की वेशभूषा प्रतियोगिता में कक्षा 5 के कृष्ण गुप्ता एवं नेहा प्रजापत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्वस्थ जीवन शैली के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ में कक्षा 6 से 8 बालक वर्ग में यश प्रथम, अर्पित द्वितीय तथा कृष्ण एवं नीलेश संयुक्त रूप से तृतीय रहे। सीनियर बालक वर्ग में रौनक प्रथम, आशुतोष द्वितीय तथा प्रिंस तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग में प्रिया प्रथम, रोशनी द्वितीय तथा संजना तृतीय स्थान पर रहीं। प्राथमिक वर्ग में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही बोतल गेम एवं बैलून गेम जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में संतोष कुमार गुप्ता सीनू कुमारी गुप्ता, प्रसन्न कुमार सारस्वत, शकुंतला मीणा, आंचल कुमारी उपाध्याय, सुमनदीप कौर, हंसराज मीणा, पीयूष शर्मा, दिनेश सिंह राघव, लक्ष्मीकांत डीगवाल, साधु लाल मीणा, सोहनलाल शर्मा, नरेश कुमार मीणा, रामनारायण मीणा, रमेश चंद मीणा, अनीता मीणा, सतीश कुमार शर्मा एवं राजेंद्र कुमार मीणा ने अपनी भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप पेन, पेंसिल एवं ज्योमेट्री बॉक्स प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को गांधीजी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता तथा शास्त्रीजी की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।
समस्त गतिविधियों की कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती निशा अग्रवाल ने बेहतरीन मॉनिटरिंग एवं समन्वय किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।
प्रधानाचार्य
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, ब्लॉक करौली