Public App Logo
Profile Picture

Rk News

@rknews80
47Followers
1Following
कलेक्ट्रेट में राजस्व सहायक कर्मचारी अजहर खान को दी गई भावभीनी विदाई
मैत्रीपूर्ण कॉग्निवेरा T-20 पुलिस लीग KPL क्रिकेट प्रतियोगिता के पोस्टर का SP ने एसपी आफिस में किया विमोचनः-

करौली एसपी लोकेश सोनवाल ने सामुदायिक पुलिसिंग को प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से आगामी दिसंबर और जनवरी माह में आयोजित होने वाली मैत्रीपूर्ण कॉग्निवेरा T-20 करौली पुलिस लीग (KPL) क्रिकेट प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया है। एसपी लोकेश सोनवाल ने बुधवार शाम 4:00 बजे जानकारी देकर बताया कि नशा, साइबर अपराध एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध युवाओं को जागरुक किया जाएगा।

करौली जिले की आम आवाम (सीएलजी व Y/CLG सदस्यों, कैडेट्स, बुद्धिजीवी वर्ग) में पुलिस के प्रति आपसी मैत्री भावना पैदा करने अपराधिक प्रवृत्ति एवं सामाजिक गतिविधियों यथा नशा साइबर क्राइम छेड़छाड़ बाल अपराधों को रोकने हेतु युवाओं को जागरूक करने व उन्हें पुलिस व्यवस्था से जोड़कर पुलिस युवा सहभागिता को बढ़ावा देने एवं पुलिस की कार्यप्रणाली को पारदर्शी रूप में युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से कॉग्निवेरा T-20 करौली पुलिस लीग (KPL) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है:-

▶ पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सोनवाल के निर्देशन में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देना तथा युवाओं को पुलिस से जोड़कर पुलिस-युवा सहभागिता को मजबूत करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से CLG एवं Y-CLG सदस्य, पुलिस कैडेट्स, स्थानीय पत्रकार, बुद्धिजीवी वर्ग एवं क्षेत्र के युवा एक साझा मंच पर पुलिस के साथ जुड़ेंगे।

▶ पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सोनवाल के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत युवाओं और पुलिस के मध्य परस्पर सहभागिता को मजबूती प्रदान करने के कॉग्निवेरा T-20 करौली पुलिस लीग (KPL) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आगामी दिसंबर व जनवरी माह में कराया जाना प्रस्तावित है। क्रिकेट प्रतियोगिता 2020 प्रारूप में लीग कम नॉक आउट के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार खेली जाएगी:-

➤ कॉग्निवेरा T-20 करौली पुलिस लीग (KPL) क्रिकेट प्रतियोगिता में पुलिस अधीक्षक जिला करौली के क्षेत्राधिकार के 19 थाना क्षेत्रों की टीमें हिस्सा लेंगी। जो निम्न प्रकार है कोतवाली करौली, सदर करौली मासलपुर, लांगरा, मंडरायल, करणपुर, कैलादेवी, मामचारी, सपोटरा, कुड़गांव, कोतवाली हिंडौन, सदर हिंडौन, नई मंडी हिंडौन, सूरौठ, श्री महावीर जी, टोडाभीम, बालघाट, नादौती, गढ़मोरा एवं पुलिस चौकी गुढ़ाचंद्रजी, शहर सोप, मेहंदीपुर बालाजी, कस्बा चौकी टोडाभीम, दलपुरा, महू, जगर, पांचना चौकी, रघुवंशी, गदका की चौकी, टाउन चौकी कोतवाली करौली।

प्रतियोगिता के नियम :- जिले के 19 थानों के Y-CLG के बीट स्तर की टीमें गठित कर प्रतियोगिता का आयोजन किया जावेगा। इस प्रकार लगभग 512 टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी, प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम में 14 सदस्य होगे जिसमें कम से कम एक पुलिसकर्मी अनिवार्य रूप से प्लेइंग इलेवन में खेलेगा। इस प्रकार प्रतियोगिता में लगभग 7168 खिलाडी भाग लेगें ।

थाने की प्लेइंग इलेवन टीम का गठन इस प्रकार से होगा, सम्बन्धित थाने से अधिकतम 01 पुलिसकर्मी Y-CLG एवं CLG खिलाडी होगें, खिलाडियों में पुलिस केडेट, स्थानीय पत्रकार भी शामिल होगे।

टीम का कप्तान Y-CLG से होगा, उपकप्तान पुलिसकर्मी होगा।

Y-CLG, पुलिस केडेट, CLG के सदस्य यथा संभव संबंधित थाने के क्षेत्राधिकार में निवास करने वाले होने चाहिये।

प्रतियोगिता में 18 वर्ष के ऊपर वयस्क ही भाग ले सकेगा, खिलाडियों का आई.डी. प्रूफ और आयु प्रमाण पत्र टीम की सूची के साथ सम्बन्धित थानाधिकारी को भेजना होगा ।

प्रतियोगिता में ओपन जिला स्तरीय / राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता तथा इससे उच्च श्रेणी में भाग ले चुके खिलाडियों को टीम में लिया जाना निषेध है।

नियमों के उल्लंघन की शिकायत प्राप्त होने पर शिकायत को तकनीकि समिति में भिजवाया जाएगा, जिसमें रणजी ट्राफी खेले हुए खिलाडी शामिल है। शिकायत के सम्बन्ध में तकनीकि समिति का निर्णय सर्वोपरि होगा ।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडी निर्धारित ड्रेसकोड पहनेगे। प्रतियोगिता के दो चरण होगें, थाने स्तर पर प्रथम चरण एवं जिला स्तर पर द्वितीय चरण। प्रतियोगिता में थाने स्तर की टीमें के मध्य मैच आयोजित होगे, जो टेनिस बॉल से खेले जायेगे एवं थाने स्तर के मैचों के तत्पश्चात जिले की सभी थानों के एक-एक टीमें बनाकर प्रतियोगिता का द्वितीय चरण होगा। द्वितीय चरण में सफेद लेदर बॉल से मैच खेले जायेगें।

प्रथम चरण में एक ग्राउन्ड पर प्रतिदिन 3 मैच प्रस्तावित है, द्वितीय चरण में 02 मैच प्रस्तावित है। जिसके लिए टेन्ट, कुर्सिया, माईक और साउन्ड सिस्टम आदि की व्यवस्था होगी ।

10. प्रतियोगिता में पारितोषिक वितरण होगा जिसमे मैन ऑफ द मैच मैन ऑफ द सिरीज तथा प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, फिल्डर को पुरस्कृत किया जाएगा। एक विशेष पुरस्कार का प्रावधान है।

11. प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीम को चल-वैजयन्ति ट्राफी प्रदान की जावेगी ।
सभी भाईयों से अनुरोध है फ्रेंड रिक्वेस्ट ना भेजें इसके बजाय प्रोफाइल पेज को फॉलो करें हमारी मजबूरी है फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट फेसबुक 5000 से ज्यादा करने के लिए अनुमति नहीं देता
रौंड कला में RFBDP के तहत विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने स्कूल में बांटा फर्नीचर, किसानों को मिलेंगे 30 हजार फलदार पौधे उपवन संरक्षक ओमप्रकाश जांगिड़ ने की कार्यक्रम अध्यक्षता
ग्राम पंचायत कंचनपुर में सामाजिक सुरक्षा योजना शिविर आयोजित: 146 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ

​कंचनपुर (करौली), 29 सितंबर 2026। "बाल विवाह मुक्त राजस्थान" संकल्पना एवं "हर पात्र परिवार तक सामाजिक सुरक्षा का अधिकार" के तहत जिला प्रशासन, बाल अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार, एक्शन एड एसोसिएशन (इंडिया) तथा डीएमजी इवेंट्स कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत कंचनपुर (पंचायत समिति मासलपुर) में सामाजिक सुरक्षा योजना शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य अति गरीब, कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं से निःशुल्क जोड़ना रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक अभाव, जागरूकता की कमी और दस्तावेजों की अनुपलब्धता के कारण कई परिवार जनकल्याणकारी लाभों से वंचित रह जाते हैं, जिससे बच्चों की शिक्षा छूटने और बाल विवाह जैसी कुरीतियों का खतरा बढ़ता है; इसी को रोकने के लिए वंचित परिवारों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना अनिवार्य माना गया। शिविर में स्थानीय महिलाओं एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।  
​शिविर के दौरान एक्शन एड के प्रतिनिधि विजेंद्र बैरवा ने संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं तक हर पात्र परिवार की सीधी और सुगम पहुंच सुनिश्चित करना बाल विवाह रोकथाम एवं उन्मूलन की दिशा में सबसे प्रभावी कदम है। उन्होंने बताया कि जब परिवार को पेंशन, स्वास्थ्य सुरक्षा और आजीविका का संबल मिलता है, तो परिवार आत्मनिर्भर बनता है और बच्चों के सुरक्षित भविष्य व शिक्षा के प्रति जागरूक होता है। विजेंद्र बैरवा ने यह भी रेखांकित किया कि संस्था की टीम न केवल नए आवेदन भरने में मदद कर रही है, बल्कि जिन ग्रामीणों के जन आधार, जाति या मूल निवास जैसे बुनियादी दस्तावेज अधूरे अथवा त्रुटिपूर्ण थे, उन्हें मौके पर ही सही कराने के लिए पूरा तकनीकी और प्रशासनिक मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
​इस शिविर के माध्यम से कुल 146 महिला एवं पुरुष लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ते हुए मौके पर ही निःशुल्क दस्तावेजीकरण व आवेदन की प्रक्रिया पूरी करवाई गई। शिविर में ई-श्रम कार्ड के 42, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड के 40, मूल निवास प्रमाण पत्र के 13, जन्म प्रमाण पत्र के 13, जाति प्रमाण पत्र के 12 तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 12 आवेदन प्राप्त किए गए। इसके साथ ही जन आधार कार्ड अपडेशन के 5, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के 4, नवीन राशन कार्ड के 3 और मनरेगा जॉब कार्ड के 2 प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही की गई। शिविर के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में एक्शन एड से गौरव कुमारी, जगदीश तथा स्वयंसेवक रामराज गुर्जर, अनूप जाटव, हरिओम गुर्जर आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
करौली एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर में स्वास्थ्य प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग आयोजित
सडक हादसे में खेडा जमालपुर के जावेद खांन हुए घायल पत्रकार शुभम तिवाडी ने पहुंचाया अस्पताल
भारत स्काउट व गाइड जिला परिषद का चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने कहा प्रत्येक विद्यालय में संचालित हो स्काउट गाइड गतिविधियां
       
करौली भारत स्काउट व गाइड जिला परिषद का चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता एवं जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा सर्वेश कुमार गुप्ता के  मुख्य आथित्य में संपन्न हुआ। 
सी ओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि अधिवेसन में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउट गाइड गतिविधि बालक बालिकाओं में संस्कार उत्पन्न करती है इसलिए अधिक से अधिक बालक बालिकाओं को स्काउट गाइड से जोड़ा जाना चाहिए उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी 4 वर्ष तक स्काउट रह चुके हैं।इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी टोडाभीम शिवकेश मीणा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा रजनी गोयल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नादोती कमल राम मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री महावीर जी सीमा जादौन, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मासलपुर ओम प्रकाश मीणा आदि मौजूद रहे।
भाजपा एससी मोर्चा जिला मंत्री रामबाबू जाटव का पद और सदस्यता से इस्तीफा, सियासी हलचल तेज
बदलेटा बुजुर्ग में मिली लावारिस भैंस, असली मालिक की तलाश में जुटे ग्रामीण प्रेम सिंह जाटव 8000287132

कवरेज पत्रकार वशीम बालघाट
में हूं हिण्डौन ये एक जगह की बात नहीं है, यहाँ सभी जगह स्विंग पुल बने हुए है, इतना विकास और कहीं देखा है आज तक 

वीडियो आशीष वर्मा
रिपोर्ट वशीम बालघाट रविवार को भी खुले बैंक, हड़ताल से पहले ग्राहकों को राहत
मोरड़ा और बालघाट शाखाओं में सुचारू रहा बैंकिंग कामकाज

बालघाट  देशभर में रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में सामान्य रूप से कामकाज हुआ। सरकार ने यह विशेष व्यवस्था आगामी 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के मद्देनजर की है। 26 सितंबर को चौथा शनिवार और उसके बाद रविवार होने के कारण हड़ताल के साथ बैंकिंग सेवाएं लगातार कई दिनों तक प्रभावित होने की स्थिति बन रही थी। ऐसे में ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य निपटाने का अतिरिक्त अवसर देने के लिए रविवार को बैंक खोलने का निर्णय लिया गया। रविवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक हड़ताल की प्रमुख मांगें बैंक कर्मचारी संगठनों की ओर से पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने, पेंशन से जुड़े सुधार सहित कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर हैं। प्रस्तावित हड़ताल के चलते सरकार ने बैंकिंग सेवाओं में लंबे व्यवधान से बचने के लिए रविवार को शाखाएं संचालित रखने का फैसला किया।
इसी क्रम में मोरड़ा और बालघाट की बैंक शाखाओं में भी रविवार को कामकाज सुचारू रहा। शाखाओं पर ग्राहक अपने आवश्यक बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचे और बैंक कर्मचारियों ने निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सेवाएं उपलब्ध कराईं। रविवार को बैंक खुले रहने से उन ग्राहकों को राहत मिली
भारतीय मजदूर संघ की बैठक
खेड़ा में विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं संग सुना पीएम मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम
जिले से ग्राम पंचायत पद के लिए संभावित उम्मीद वार जो चुनाव लडने के इच्छुक है, सभी अपना नाम मोबाइल नंबर और फोटो उपलब्ध करवाएं, हमारा वाटसप्प नंबर 9610149860
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।  

​मुख्य बातें और मांगें
​48 घंटे का अल्टीमेटम: दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CJP के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके और सह-संयोजक सौरभ दास ने मुख्य चुनाव आयुक्त को 48 घंटे के भीतर इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया।
मोहन सिंह हत्याकांड के मामले में एक और आरोपी को टोडाभीम पुलिस ने किया गिरफ्तार एक नाबालिग लडकी को भी किया डिटेन
श्री महावीर जी पंचायत समिति की लॉटरी का अभी कंफर्म नहीं हुआ है
अटकौली में आम रास्ते पर अवैध कब्जे के विरोध में SDM को सौंपा ज्ञापन, रास्ता खुलवाने की लगाई गुहार
लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने पर पार्षद एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान का जोशी मार्केट में नागरिक अभिनंदन
रात भर वही भजन सरिता,🌸नानपुर में रात्रि जागरण पर झूमे श्रोता

सपोटरा तहसील के ग्राम पंचायत मुख्यालय नानपुर पर सीतारामजी मंदिर पर भजन सरिता रात्रि जागरण हुआ दक्ष प्रजापति विकास संस्थान सचिव गंगाराम प्रजापत ने बताया कि भागोती देवी की स्मृति में शिव व्यावला,एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया जिसमें  खंडार की फ़ोरया एवं हरिमोहन संगीत पार्टी द्वारा शिवजी के व्यावला एवं भजन प्रस्तुत किए,तबला पर लक्ष्मण एवं ढोलक पर हरिमोहन तथा हारमोनियम पर फोरया ने संगीत का साथ दिया शिवजी के भजनों पर महिला एवं पुरुषों ने नृत्य प्रस्तुत किए और श्रोता मधुर संगीत मय भजन सुनकर मंत्र मुग्ध हुए,कार्यक्रम में लक्ष्मण लाल,मुरारी,रामबाबू,रामसहाय, गंगाराम प्रजापत,दर्शन,कुमेंर,रमेश ,बृजमोहन आदि उपस्थित रहे
फुलवाड़ा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 318 मरीजों की जांच 35 ऑपरेशन के लिए चयनित
पॉलिटेक्निक कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य पर संगोष्ठी, आत्महत्या की रोकथाम में ‘मन दर्पण’ की भूमिका बताई

करौली। पॉलिटेक्निक कॉलेज की आईसीटी लैब में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ‘राज ममता-मन दर्पण’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘मानसिक स्वास्थ्य और आधुनिक जीवनशैली’ विषय पर बुधवार दोपहर 3:00 बजे  संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता प्राचार्य बलराम मीना ने की। वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. प्रेमराज मीणा ने कहा कि ‘मन दर्पण’ के पांच मॉड्यूल मानसिक समस्याओं के शुरुआती लक्षणों की पहचान करने तथा समय पर परामर्श और उपचार में मददगार हैं। साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल ने युवाओं में पढ़ाई, करियर और सोशल मीडिया के दबाव से होने वाले तनाव के बारे में जानकारी दी। नशे से बचाव और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में 63 लाभार्थी शामिल हुए।
जमुई कांड का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल,
जमुई वायरल वीडियो दरिंदगी करने वाले आरोपियों पर बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, पैर में मारी गोली
जिले की 11 पंचायत समितियों के पंचायत सदस्यों के लिए आरक्षित सीटों की सूची