उदयपुर में हनुमान मंदिर पर चला बुलडोजर, यूडीए के खिलाफ भड़का विरोध
उदयपुर के जोगी तालाब स्थित वैदेही विहार में हनुमान मंदिर तोड़े जाने के बाद माहौल गर्मा गया। यूडीए की टीम ने सुबह करीब 6 बजे जेसीबी की मदद से मंदिर का पक्का निर्माण और दीवार ढहा दी। कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौके पर जुटे और यूडीए के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। सूचना पर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा भी मौके पर पहुंचे और लोगों की बात सुनी। यूडीए अधिकारियों के अनुसार, रिजर्व लैंड पर पक्का निर्माण कर मंदिर बनाने की शिकायत मिली थी और पहले नोटिस दिया गया था। क्षेत्रवासियों का कहना है कि करीब सालभर पहले मूर्ति स्थापित कर मंदिर बनाया गया था।
#Udaipur #UdaipurNews #HanumanTemple #UDA #TempleDemolition RajasthanNews
Dungarpur, Dungarpur | Oct 4, 2026