🤝 पंचायत स्तर पर समाधान की पहल — सहयोग शिविर
📍 औरंगाबाद जिले की 34 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुआ सहयोग शिविर
राज्य सरकार के निर्देश एवं जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को जिले की कुल 34 ग्राम पंचायतों में “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। पंचायत स्तर पर ही आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई।
🏠 आवास | राशन कार्ड | पेंशन | आयुष्मान भारत | बिजली | पेयजल | शिक्षा | स्वास्थ्य | मनरेगा | राजस्व | दाखिल-खारिज | कृषि | छात्रवृत्ति | दिव्यांगजन सहायता सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।
✅ लंबित मामलों के समाधान की कार्रवाई
✅ पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया
✅ ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी
✅ पंचायत स्तर पर सरकारी सेवाओं की सुविधा
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री जयप्रकाश नारायण, अपर समाहर्ता आपदा श्री उपेंद्र पंडित, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री गौरव सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री इफ्तेखार अहमद, जिला परिवहन पदाधिकारी सुश्री सुनंदा कुमारी सहित विभिन्न जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने अलग-अलग पंचायतों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
🎯 उद्देश्य स्पष्ट है—जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड एवं जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि पंचायत स्तर पर ही उन्हें सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ मिल सके।
📢 जिला प्रशासन की अपील:
अपने पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचें, अपनी समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
#SahyogShivir #सहयोग_शिविर #AurangabadBihar #औरंगाबाद #DistrictAdministration #जनसेवा #जनकल्याण #ग्रामीणविकास #BiharGovernment
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Rural Development Department, Government of Bihar CMO Bihar