PMFME योजना के लाभुकों के लिए विशेष FSSAI कैम्प 🏭📋
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार जिला उद्योग केंद्र, औरंगाबाद में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) से लाभान्वित इकाइयों के FSSAI प्रमाण-पत्र बनाने हेतु विशेष कैम्प का आयोजन किया गया।
कैम्प में PMFME लाभुकों को FSSAI पंजीकरण एवं प्रमाण-पत्र से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण की कार्रवाई की गई।
📌 कैम्प की प्रमुख उपलब्धियां:
🔹 13 लाभुकों के औपचारिकीकरण (Formalization) की कार्रवाई पूर्ण
🔹 8 आवेदकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का निदेश
🔹 FSSAI प्रमाण-पत्र को पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया में सहायता
🔹 जिला संसाधन सेवी (DRP) को अग्रसारित आवेदनों के औपचारिकीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देश
यह पहल PMFME योजना से जुड़े खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को औपचारिक रूप से सशक्त बनाने तथा उनके व्यवसाय को नियमानुसार आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
#Aurangabad #Bihar #PMFME #FSSAI #FoodProcessing #DistrictAdministration #IndustriesDepartment #औद्योगिक_विकास #स्वरोजगार #आत्मनिर्भर_बिहार
Industries Department, Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar