अवैध मवेशी मांस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
कैमूर जिले के दुर्गावती पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कल्याणपुर-डुमरी की ओर से एक टेंपो में अवैध रूप से मवेशी का मांस लेकर तस्कर आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए सीएनजी टेंपो संख्या UP65 JT 2181 को रोका।
जांच के दौरान टेंपो से करीब 60 किलोग्राम कटा हुआ मवेशी का मांस बरामद किया गया। मौके से दो लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शहजादे खान, पिता इश्तहार, निवासी पक्की बाजार कचहरी, थाना वाराणसी कैंट, जिला वाराणसी तथा मोहम्मद उमर, पिता मोहम्मद रुस्तम कुरैशी, निवासी पक्की बाजार कचहरी, थाना वाराणसी कैंट के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामद मांस और टेंपो को जब्त कर दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।