बारुन: बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा बारुण
बारुण प्रखंड मुख्यालय स्थित शिक्षा निकेतन एवं किडूस प्ले स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।विद्यालय परिसर से शुरू हुई इस यात्रा में नन्हे-मुन्ने बच्चों और शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बच्चे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाये।