नागेश्वरपुर में नाग पंचमी महोत्सव के दौरान अंचल अधिकारी ने किया जागरूक।
नागेश्वरपुर में नाग पंचमी महोत्सव के दौरान बारुण के अंचल अधिकारी श्रीनारायण राय ने लोगों को सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक और अंधविश्वास से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज नहीं मिलने से जान का खतरा बढ़ जाता है। सांप काटने पर पीड़ित को बिना देर किए सामुदायिक अस्पताल ले जाएं, जहां एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि समय पर चिकित्सा उपचार मिलने से पीड़ित की जान बचाई जा सकती है।