संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर कलश वंदन यात्रा
--
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर दिनांक 20 अगस्त से 21 सितंबर 2026 तक जिला निवाड़ी, मध्यप्रदेश में कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 21 अगस्त 2026 को नगर परिषद तरीचर कलां द्वारा श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का उद्देश्य संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के आदर्शों, सामाजिक समरसता, भाईचारे, समानता एवं सद्भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।
कलश वंदन यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष महोदय, उपाध्यक्ष महोदय, समस्त पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधिगण, नगर के नगरवासी, श्रद्धालुजन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदया तथा नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता कर संत गुरु रविदास महाराज जी के जयकारों के साथ सामाजिक एकता एवं समरसता का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, समानता एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही समरस एवं एकजुट समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का समरसता संकल्प लिया गया।
नगर परिषद तरीचर कलां द्वारा आयोजित यह कलश वंदन यात्रा श्रद्धा, भक्ति, सामाजिक एकता एवं समरसता का प्रेरणादायी संदेश देते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari