मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान
--
मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम 21 अगस्त 2026 को ग्राम उबोरा जिला निवाड़ी में कृषक श्री मगन अहिरवार के खेत में प्राकृतिक खेती से तैयार मूंगफली किस्म जी जे जी 32 प्रदर्शन का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के प्रबंध संचालक श्री रेवा राम सिसोदिया जी, उपसंचालक कृषि श्री हरिश मालवीय, परियोजना संचालक आत्मा श्री भारत राजवंशी, सहायक संचालक श्री श्याम यदुवंशी, एस ए डी ओ , बी टी एम एवं संबंधित कृषक उपस्थित रहे।
दलहन आत्मनिर्भर मिशन योजना में उड़द प्रदर्शन, तिलहन विकास योजना अंतर्गत सोयाबीन प्रदर्शन ग्राम तरीकरकलां के कृषक श्री संजीव पटेल के यहां कस्टम हायरिंग केंद्र का भी निरीक्षण किया गया।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान
#jansamparkMP #niwari