समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा 20 अगस्त से
सीप नदी स्थित रेगर घाट पर होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
श्री रामतलाई हनुमान मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा
अपर कलेक्टर ने व्यवस्थाओं को लेकर किया निरीक्षण
-----
संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जन्मजयंती के अवसर पर उनके जीवन-दर्शन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने जिले में अभियान के प्रभावी एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद को जिला स्तरीय समन्वयक अधिकारी तथा सहायक आयुक्त अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग श्री राकेश गुप्ता को जिला स्तरीय कार्यक्रम नोडल अधिकारी बनाया गया है।
जिला स्तरीय कार्यक्रम 20 अगस्त को सीप नदी स्थित रेगर घाट पर आयोजित किया जायेगा। इसके पूर्व प्रातः 10.30 श्री रामतलाई हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली जायेगी। संत शिरोमणी रविदास जी की 650वी जन्मजयंती के अवसर पर मंगलवार 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे रवीन्द्र भवन, भोपाल में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए पावन कलश रवाना किए जाएंगे। 20 अगस्त से 10 सितंबर तक जिले में निर्धारित मार्गों पर कलश रथ यात्रा निकाली जाएगी।
अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा आज रेगर घाट चौक पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर भ्रमण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने 20 अगस्त को आयोजित होने वाली कलश यात्रा के मार्ग का निरीक्षण भी किया। इस दौरान सहायक आयुक्त श्री राकेश गुप्ता, तहसीलदार श्री दीेपेश धाकड, सीएमओ श्री नरेन्द्र जाटव आदि मौजूद रहें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur