Public App Logo
भरण पोषण अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दो हितग्राहियों को मिलेगा संबल का लाभ जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने जनसुनवाई के दौरान आये आवेदको की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान प्रभारी एसडीएम श्री शिवलाल शाक्य, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में कुल 205 आवेदन प्राप्त हुए। भरण पोषण अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने जनसुनवाई के दौरान ग्राम मुदाल का पाडा निवासी बुजुर्ग श्री रामस्वरूप मीणा के आवेदन पर नायब तहसीलदार प्रेमसर श्री दर्शनलाल बौद्ध को भरण पोषण अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। बुजुर्ग श्री रामस्वरूप मीणा ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उसके पुत्र उसकी देखभाल नही करते है और न ही भोजन, दवाईयां आदि की व्यवस्थाएं करते है, इस पर अपर कलेक्टर द्वारा कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। दो हितग्राहियों को मिलेगा संबल का लाभ अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से संबंधित दो आवेदनों का मौके पर ही निराकरण करते हुए संबंधित हितग्राहियों को अवगत कराया गया कि योजना के तहत ईपीओ जारी हो चुके है तथा शीघ्र ही सिंगल क्लिक के माध्यम से दो-दो लाख रूपये की राशि बैंक खाते में प्राप्त होगी। वार्ड नंबर 15 बडौदा निवासी श्रीमती अंजना माहौर द्वारा उसके पति स्व. श्री लक्ष्मण माहौर की मृृत्यु हो जाने से अनुग्रह सहायता राशि प्रदान करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। उक्त आवेदन के परीक्षण उपरांत बताया गया कि योजना के तहत दो लाख रूपये की राशि स्वीकृत होकर ईपीओ जारी हो चुका है, इसके साथ ही अपर कलेक्टर द्वारा 5 हजार रूपये की अत्येष्टि सहायता राशि का प्रकरण अपील में लेकर राशि प्रदान करने के निर्देश भी नगरपरिषद बडौदा के अधिकारियों को दिये गये। इसी प्रकार श्रीमती रजिया बानों निवासी बालापुरा द्वारा अपने पति स्व. श्री जुलफिकार की सामान्य मृत्यु के लिए संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता राशि का आवेदन प्रस्तुत किया गया था, परीक्षण के उपरांत अवगत कराया गया कि प्रकरण में दो लाख रूपये की राशि का ईपीओ जारी हो चुका है। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ देने के निर्देश अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने जनसुनवाई के दौरान श्री शेष अवतार मीणा जावदेश्वर, श्रीमती विमला कुशवाह भोटूपुरा, श्रीमती कैलाशी बाई सोईकंला, श्रीमती बदरो बाई उतनवाड, श्री हरिशंकर मीणा सोठवा, श्री प्रकाश सोईकलां, श्री विष्णु मीणा जावदेश्वर, श्री भरत जाटव राडेप, श्री सियाराम आदिवासी कलारना, श्रीमती नटी बाई बैरवा वार्ड 10 श्योपुर, श्री महावीर प्रसाद गिरधरपुर, श्रीमती रामकन्या बाई गिरधरपुर, श्री छोटूलाल मीणा काचरमूली, श्री मांगीलाल बैरागी वार्ड 09 श्योपुर के पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर पात्रतानुसार पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिये जाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को प्रदान किये। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur - Sheopur News